Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
महिलाओं की वो आदतें जो सेक्सुअल हेल्थ के साथ रेलिशनशिप पर भी करती हैं निगेटिव इफेक्ट
अक्सर यही होता है कि आप अपने लुक्स पर तो ध्यान देती हैं, साथ ही अपनी स्किन पर भी ध्यान देती है, लेकिन आप अपने इंटीमेट पार्ट की केयर करने के बारें में विचार करती है? सेक्सुअल हाईजीन पर आपका ध्यान नहीं होता है। निजी अंगों की साफ सफाई को आप एक कोने में धकेल देती हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानती हैं कि प्राइवेट पार्ट्स की साफ सफाई आपके रिलेशनशिप से भी जुड़ी हुई हैं, कई बार इस पर ध्यान दे देने से रिश्तों पर भी असर पड़ने लग जाता है। साथ ही प्रेग्नेंसी में भी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

1.प्राइवेट पार्टस को धोना
इससे पहले कि आप कुछ कहें, हम ये नहीं कह रहे हैं कि आपको इसे कभी भी हुड के नीचे साफ नहीं करना चाहिए। वजाइना की सफाई करना आपके बगल या आपकी पीठ की सफाई करने जैसा नहीं है - साबुन से रगड़ना और झाग बनाना। ये एरिया बहुत ही सेंसेटिव होता है, अगर इसकी ध्यान से सफाई नहीं की गई तो ये आप को कई तरह से परेशान कर सकती है। साबुन का यूज करने से जलन भी हो सकती है, इसके साथ ही रैशेज भी आ सकते हैं, सेक्स के दौरान आपको तकलीफ हो सकती है।

2. अपने जिम के कपड़ों में बहुत देर तक बैठना
जब आप जिम जाते हैं और अच्छी एक्सरासाइज के बाद, आप उस एड्रेनालाईन की हाई राइड पर होते है और आप उन्हीं कपड़ो में घर के काम भी निपटा लेते हैं, लेकिन ये भूल जाते है कि जिम के कपड़ों में कितने जर्म्स होंगे जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसके साथ ही आपका पार्टनर भी जिम के कपड़ों से आती पसीने की गंदी स्मैल से आपसे दूर भागता फिरता है। जिम से आते ही पहले नहाना अच्छा फायदा है।

3. सेनेटरी पैड पहने रहना
जी..सैनिटरी पैड भी आपके प्राइवेट पार्ट्स के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। पूरे दिन एक सैनिटरी पैड पहनने से जलन हो सकती है। इसकलिए हर 3 से 4 घंटे पर पैड जरूर बदलें।

4. वजाइना की शेविंग ना करना
आप जब अपने वजाइना के बालों की शेविंग नहीं करती हैं तो उसमें गंदगी जमा होती जाती है, एयर पॉकेट कीटाणुओं और संक्रामक के लिए वो ऐरिया बेस्ट होता है, जो उसे सूखा रखने और बदबूदार बनाने में मदद करता है। बालों के न होने पर उनमें एयर पॉकेट नहीं होता है, जिससे पसीने के कारण वहां नमी जमा नहीं हो पाती है। आप चाहें तो इसे ट्रिम कर सकती हैं या सिर्फ बिकनी लाइन एरिया को ही ग्रूम करने की कोशिश कर सकती हैं। अगर आप ऐसा नहीं करती है तो हेल्थ के साथ ही ये आपके सेक्स लाइफ पर भी बहुत असर डालता है। सेक्स के दौरान आपका पार्टनर बढ़े वजाइल बालों के साथ सेक्स करने से कतरा सकता है, उस एरिया से निकलती गंदी बदबू के कारण वो फिजिकल इंटीमेशन के दौरान हट सकता है, सेक्स के लिए लालयित आपका पार्टनर इसे देखकर मुंह बनाकर हट जाएगा, जो आपका अच्छा नहीं लगेगा।

5. टैम्पोन को लंबे समय तक अंदर छोड़ना
कभी "टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम" के बारे में सुना है? ये एक तरह का जानलेवा संक्रमण है, जो एक प्रकार के बैक्टीरिया की वजह से होता है जिसे स्टैफिलोकोकस ऑरियस (स्टैफ) बैक्टीरिया के रूप में जानते हैं। ये टैम्पोन को अधिक वक्त तक अंदर रहने के कारण हो सकता है। भले ही ये काफी भरा हुआ न लगे, इसे जितनी बार हो सके बदलने की कोशिश करें।

6. अच्छी डाइट ना लेना
अच्छी डाइट ना लेना आपके हेल्थ के लिए खराब है, बल्कि ये आपके सेक्सुअल हेल्थ के लिए सही नहीं है। अच्छी डाइट आपको इनफेक्शन और बीमारियों के खतरे से बचाती है। अगर आप हाई सुगर डाइट का सेवन करती हैं, तो ये खमीर संक्रमण (कैंडिडा) पैदा करने के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को बढ़ाता है। मसालेदार खाना आपकी योनि के प्राकृतिक पीएच को बदल सकता है, जिससे इसकी गंध अलग हो सकती है। इससे बचने के लिए, आप अपने आहार में प्रोबायोटिक्स शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
