Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dark Chocolate: पुरुषों के लिए स्टेमिना बूस्टर से कम नहीं है चॉकलेट, मूड के साथ लव लाइफ को बनाता है बेहतर
ऐसा कोई नहीं होगा जिसे चॉकलेट खाना पसंद नहीं होगा, लेकिन कई लोग दांत खराब होने और मोटापा से बचने के लिए चॉकलेट खाने से परहेज करते हैं। लेकिन चॉकलेट के शौकीन लोगों को यह सुनकर खुशी होगी कि अगर चॉकलेट को सीमित मात्रा में खाया जाए तो इसके बेहद सारे फायदे भी हैं। क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाकर आप अपनी सेक्स लाइफ की खोई मिठास को वापस लौटा सकते हैं।
वंडरवुमन ने प्रकाशित एक सर्वे के मुताबिक, चॉकलेट खाने वाले लोगों की रोमांटिक लाइफ अच्छी हो सकती है। चॉकलेट एक नेचुरल एंटी-ऑक्सिडेंट है। इसमें पाया जाने वाला कोकोआ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और आपके मूड को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं कि कैसे चॉकलेट खाने से आपकी सेक्स लाइफ में मिठास घुल जाती है-

रोमांस और डार्क चॉकलेट का कनेक्शन
चॉकलेट आपके रोमांटिक लाइफ में मिठास घोलने का काम करती है। चॉकलेट और रोमांटिक लाइफ का कनेक्शन आपस में जुड़ा हुआ है। वैज्ञानिकों का दावा है कि चॉकलेट खाने से सेक्स लाइफ बूस्ट होती है। दरअसल, चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोर्फिन रिलीज होता है। यह तन और मन को रिलैक्स करने वाला हार्मोन है, जिसे हम हैप्पी हॉर्मोन भी कहते हैं। ऐसा चॉकलेट में पाए जाने वाले कैफीन और थियोब्रोमाइन तत्व के कारण होता है।
मूड को बेहतर बनाता है
2015 में हुए एक शोध के अनुसार चॉकलेट खाने से मेंटल हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पडता है। आत्म संतुष्टि की भावना आती है और इससे मूड भी अच्छा रहता है।
रोमांटिक बनाता है चॉकलेट
एक शोध के मुताबिक चॉकलेट में फिनाइल इथाइलमाइन नामक केमिकल पाया जाता है। शोधकर्ता इसे लव केमिकल भी कहते हैं। दरअसल, यह वो ही केमिकल है, जो किसी व्यक्ति को कामुक करने में सक्षम है।
इसके अलावा चॉकलेट में पाया जाने वाला कोकोआ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, वह अन्यों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं।

बेडरुम में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए खाएं
बेल्जियम के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि डार्क चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस में वृद्धि होती है। उन्होंने अध्ययन में कहा कि चॉकलेट में कोकोआ पाया जाता है। इसी कोकोआ में शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। जिससे उनका स्टेमिना और परफॉर्मेंस दोनों में बढ़ोतरी होती है।
इसके अलावा इसमें फेनाइलथिलामाइन (पीईए) नामक यौगिक पाया जाता है। जो सेक्स का मूड बढ़ाने में सहायक एंडोर्फिन रिलीज करता है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि डार्क चॉकलेट डोपामाइन नामक हार्मोन बनाने में कारगर है। इस वजह से सेक्स के पहले पुरुष स्टेमिना बूस्ट के लिए चॉकलेट खा सकते हैं।

ज्यादा चॉकलेट का सेवन भी है नुकसानदेह
ज्यादा चॉकलेट खाना भी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। एक्सपर्ट का कहना जरूरत से ज्यादा चॉकलेट के सेवन से माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या होती है। इससे नींद न आना और अंकम्फर्टेबल भी फील होता है। अधिक चॉकलेट खाने से स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, दिल का तेज धड़कना और दांत कमजोर पड़ सकते हैं।
ऑर्गेज्म तक पहुंचाता है
चॉकलेट पर हुए एक और शोध से पता चलता है कि महिलाओं के लिए सेक्स से पहले चॉकलेट खाना फायदेमंद होता है। दरअसल चॉकलेट खाने से महिलाओं को खुशी मिलती हैं। महिलाओं को सेहत का ध्यान रखते हुए डार्क चॉकलेट की खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी चॉकलेट की शौकीन हैं, तो सप्ताह में एक बार इसका सेवन कर सकती हैं। यह आपकी ऑर्गेज़्म की यात्रा आसान बना सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
