Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Year Ender 2023: गूगल पर सेक्स को लेकर ये 10 सवाल खूब हुए सर्च, सबसे बेहूदा सवाल था ये....
Most Googled sex questions in 2023 : सेक्स को लेकर सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। आप इसे लेकर जितने जागरूक होंगे, उतना बेहतर होगा। शोधकर्ता इसे पहले से ही लोगों के बीच एक दिलचस्प विषय मानते हैं। खासतौर से एक डिजिटल एज के लोगों के लिए। सेक्स से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए लोग अक्सर गूगल की मदद लेते हैं।
आइए आज आपको सेक्स पर सवाल-जवाब की एक ऐसी ही लिस्ट दिखाते हैं, जिसे 2023 में गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया।

स्पीड बम पोजीशन क्या है?
स्पीड बम पोजीशन इस बार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया सेक्स से जुड़ा सवाल था। यह टर्म एक खास तरह के सेक्स पोजीशन के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। "लव आइलैंड" नाम के एक रियालिटी शोज के इस साल के सीजन में एक प्रतियोगी ने इस टर्म का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद यह बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो गया। वैसे बता दें कि स्पीड बम्प पोजीशन 'डॉगी स्टाइल' का एक रूप है।
क्या प्रेगनेंट होने पर सेक्स कर सकते हैं?
स्पीड बम के बाद इस क्लासिक सवाल को दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यूके के NHS(National Health Service) के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना पूरी तरह ठीक है जब तक कि डॉक्टर आपको ऐसा न करने के लिए कहा हो। हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है। पेनिट्रेटिव सेक्स करने से आपके होने वाले बच्चे को नुकसान नहीं होगा। क्योंकि वे आपके गर्भाशय में एमनियोटिक द्रव (amniotic fluid) के अंदर सुरक्षित होता है।
Sex positivity क्या है?
ये सवाल गूगल पर तीसरे नम्बर पर रहा। सेक्स पॉजिटिव एक विचारधारा है। इस का मतलब है, अपनी और दूसरों की सेक्सुअलिटी विविध यौन रुझानों, जेंडर आइडेंटिटी, और सेक्सुअल हेल्थ के प्रति सकारात्मक, सम्मानजनक, और स्वीकार्य नजरिया रखना।
सेक्स के दौरान आप कितनी कैलोरिज बर्न करते हैं?
ये सवाल भी टॉप 10 में से एक था। ये इस बात पर निर्भर करता है - आपका वज़न, आप ने कितनी देर तक सेक्स किया और कितना vigorously सेक्स किया। अगर आप करीब एक घंटे तक सेक्स करते हैं और पसीने में तर होकर उठते हैं तो आप एक घंटे तक किक बॉक्सिंग जितनी कैलोरी बर्न कर करते हैं।
ये सवाल भी खूब सर्च हुए
'सेक्स पॉजिटिविटी' के बाद सेक्स के बाद ब्लीडिंग के कारण भी सर्च किए गए जो संक्रमण या योनि के सूखेपन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा लोगों ने यह भी सवाल पूछा कि सेक्स करने से पहले कितनी बार डेट पर जाना चाहिए? एनल सेक्स क्या होता है?
सबसे हैरान करने वाला सवाल
इन सब सवालों में सबसे ज्यादा जिस सवाल ने हैरान किया वो था वाला " मछलियां कैसे सेक्स करती हैं? खैर इसका जवाब तो आपको गूगल ने दे दिया होगा।
2023 में इन 10 सवालों को सबसे ज्यादा किया गया गूगल में सर्च, देखिए लिस्ट
- स्पीड बम्प सेक्स पोजीशन क्या है?
- क्या प्रेगनेंट होने पर सेक्स कर सकते हैं?
- सेक्स पॉजिविटी क्या है?
- सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है?
- सेक्स करने से पहले आपको कितनी बार डेट पर जाना चाहिए?
- सेक्स के दौरान आप कितनी कैलोरी बर्न करते हैं?
- गर्भपात के कितने समय बाद तक आप सेक्स कर सकती हैं?
- एनल सेक्स क्या है?
- फीमेल्स में सेक्स ड्राइव क्यों नहीं है?
- मछलियां कैसे करती हैं सेक्स?



Click it and Unblock the Notifications
