Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Year Ender 2024: इस साल खूब पॉपुलर हुए ये डेटिंग ट्रेंड्स, यहां देखें रिलेशनशिप में क्या कुछ बदला?
The Weirdest Dating Trends of 2024 : बदलते समय और सोशल मीडिया के प्रभाव से डेटिंग के मायने पूरी तरह बदल गए हैं। पहले जहां डेटिंग का उद्देश्य था एक-दूसरे को समझना और गंभीर रिश्तों की ओर बढ़ना, वहीं अब यह कई नए ट्रेंड्स का रूप ले चुकी है। 2024 में कई रिलेशनशिप ट्रेंड्स युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए।
ये ट्रेंड्स रिश्तों के बदलते समीकरण को दर्शाते हैं। ये बदलाव न केवल रिश्तों की परिभाषा बदल रहे हैं, बल्कि युवाओं की प्राथमिकताओं और डिजिटल युग में उनकी सोच को भी उजागर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल कौनसे रिलेशनशिप टर्म्स ट्रेंड में रहे।

माइक्रो-मैन्स
माइक्रो-मैन्स रिश्ते में छोटी-छोटी परवाह और देखभाल दिखाने का तरीका है। यह मज़ेदार मीम्स भेजने, साथी का हालचाल पूछने, जरूरी काम याद दिलाने, या छोटे सरप्राइज प्लान करने जैसे प्रयासों से झलकता है। ये छोटे-छोटे इशारे प्यार और विचारशीलता का प्रतीक होते हैं, जो रिश्ते को गहराई और अपनापन प्रदान करते हैं।
DIFO
DIFO यानी "डेट इन, फेड आउट" ऐसी डेटिंग है जिसमें शुरुआत में बातचीत अच्छी चलती है, लेकिन एक डेट के बाद धीरे-धीरे संपर्क कम होता जाता है और खत्म हो जाता है। इस तरह के रिश्ते में अक्सर यह स्पष्ट नहीं होता कि सामने वाला वाकई रुचि रखता है या नहीं, जिससे कंफ्यूजन बना रहता है।
नेक्स्टिंग
नेक्स्टिंग का मतलब है रिश्ते या बातचीत में ज्यादा समय गंवाए बिना आगे बढ़ जाना। अगर पहली या दूसरी बातचीत में ही सामने वाला सही नहीं लगता, तो तुरंत नए कनेक्शन की तलाश की जाती है। यह ट्रेंड समय बचाता है, लेकिन गहरे और स्थायी रिश्ते बनाने की संभावनाओं को कम कर देता है।
नैनो-शिप
नैनो-शिप का मतलब है रोमांटिक पार्टनर के साथ छोटे-छोटे खुशी भरे लम्हों को जीना, बिना किसी दबाव या बंधन के। यह वर्तमान में जीने, सहजता को अपनाने और हर बातचीत को खास बनाने पर आधारित है। नैनो-शिप हल्के-फुल्के लेकिन सार्थक रिश्तों का जश्न मनाती है, जहां साझा अनुभवों की खूबसूरती प्राथमिकता होती है।
जॉम्बीइंग
जॉम्बीइंग तब होता है जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक संपर्क तोड़ने के बाद अचानक से आपकी जिंदगी में वापस आ जाता है। यह व्यवहार अक्सर भावनात्मक उथल-पुथल और भ्रम पैदा कर सकता है, जिससे व्यक्ति को मनोवैज्ञानिक रूप से परेशानी होती है। यह ट्रेंड रिश्तों में स्थिरता की कमी को दर्शाता है।
पॉकेटिंग
पॉकेटिंग का मतलब है अपने रोमांटिक रिश्ते को परिवार और दोस्तों से छुपाकर रखना। दूसरे शब्दों में, यह तब होता है जब कोई व्यक्ति अपने साथी को सार्वजनिक रूप से या अपने करीबियों से मिलवाने में कम्फर्टेबल नहीं होते है। इसका अर्थ है कि वे अपने साथी गुप्त रखना पसंद करते हैं।
थ्रोनिंग
थ्रोनिंग का मतलब है किसी व्यक्ति को उनकी सामाजिक हैसियत या प्रतिष्ठा के लिए डेट करना। इस ट्रेंड में रिश्ते सतही होते हैं, और इमोशनल कनेक्शन की कमी होती है। यह ट्रेंड दिखावे और स्टेट्स को प्राथमिकता देता है, जो रिश्ते की गहराई को प्रभावित करता है।
कुकू कॉलिंग
कुकू कॉलिंग एक ट्रेंड है जिसमें लोग डेट पर जाने से पहले वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करते हैं। यह डेटिंग प्रक्रिया को अधिक संवादात्मक और वास्तविक बनाता है।
डेटिंग कोच
डेटिंग कोच लोगों को डेटिंग की दुनिया में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वे डेटिंग की रणनीतियां सिखाते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स और सलाह देते हैं।
सॉफ्ट लॉन्च 2.0
सॉफ्ट लॉन्च 2.0 एक तरीका है जिसमें लोग अपने पार्टनर को सोशल मीडिया पर बिना ज्यादा जानकारी दिए पेश करते हैं। आम तौर पर, वे अपने पार्टनर की एक तस्वीर शेयर करते हैं, लेकिन चेहरे को स्टिकर या इमोजी से ढक देते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि वे अपने रिश्ते की शुरुआत का इशारा करें, बिना ज्यादा खुलासा किए। यह तरीका दोस्तों और फॉलोअर्स को यह बताने का होता है कि वे अब सिंगल नहीं हैं, लेकिन पूरी जानकारी देने से बचते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
