Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Year Ender 2024: ये साल इन सेलेब्रिटी कपल्स के लिए बना नासूर, तलाक लेकर अलग अलग कर ली अपनी राहें
Year Ender 2024: 2024 में, कई मशहूर हस्तियों के तलाक की खबरें सुर्खियों में रही हैं, जो उनके फैंस और मीडिया के लिए चौंकाने वाली रही।
इन रिश्तों के टूटने ने न केवल उनके निजी जीवन को प्रभावित किया, बल्कि उनके करियर और सार्वजनिक छवि पर भी असर डाला।

चाहे वह लंबे समय तक चले विवाह हों या अचानक ही हुए फैसले, इन तलाकों ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर किया कि आखिरकार इन रिश्तों के पीछे की असल वजह क्या रही होगी। डालते हैं उन प्रमुख सेलिब्रिटी जोड़ों पर एक नजर जिन्होंने 2024 में अपने रिश्ते को खत्म किया-
हार्दिक पांड्या और नतासा स्टेनकोविक
इस साल के सबसे चर्चित तलाकों में हार्दिक पांड्या और नतासा स्टेनकोविक का नाम शामिल है। साल की शुरुआत से ही इनके रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगी थीं, और अंत में दोनों ने खुद अपने तलाक की घोषणा की, जिसे फैंस ने हैरान होकर सुना। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, हार्दिक और नतासा ने 2020 में शादी की और उसी साल उनका बेटा अगस्त्य भी हुआ। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन वे मिलकर अपने बेटे की देखभाल और जिम्मेदारियां अच्छे से निभा रहे हैं।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
स्टार भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने जनवरी 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी। इस जोड़ी का तलाक अचानक और चौंकाने वाला था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सानिया से अलग होने के बाद शोएब ने तुरंत ही पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली।
धनुष और ऐश्वर्या
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और अभिनेता धनुष अब औपचारिक रूप से तलाक ले चुके हैं। साल 2022 के अंत तक, उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। ऐश्वर्या और धनुष की शादी 2004 में हुई थी, लेकिन 18 साल बाद, नवंबर 2022 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।
ए.आर. रहमान और सायरा बानो
संगीत के महान उस्ताद ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने अपनी 29 साल लंबी शादी को समाप्त करने का निर्णय लिया। इस खबर को ए.आर. रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। ए.आर. रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में एक अरेंज्ड मैच के रूप में हुई थी।
कुशा कपिला और जोरावर सिंह
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला ने 2023 में अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक की घोषणा की थी, जबकि उनका तलाक प्रक्रिया 2024 में पूरी हुई। इस साल दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया। अभिनेत्री ने अपने तलाक की वजह के तौर पर आपसी मतभेदों को बताया था।
कार्डी बी और ऑफसेट
हॉलीवुड की चर्चा करें तो कार्डी बी ने अपने तीसरे बच्चे के जन्म के बाद अपने पति ऑफ़सेट से फिर से तलाक के लिए अर्जी दी है। एक सूत्र ने आउटलेट को बताया, "वे अलग हो गए हैं। यही बात उसे किसी और चीज़ से ज़्यादा इस फ़ैसले पर ले गई। यह कुछ ऐसा है जो वह करना चाहती है।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











