Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Flying Beast Divorce: देखते ही गौरव तनेजा को दिल दे बैठी थीं रितु राठी, ऐसे शुरु हुई थी Love story
Gaurav taneja ritu rathee divorce : फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर भारतीय यूट्यूबर, पायलट गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी यूट्यूब की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। अब एक बार से ये कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल गौरव ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
हालांकि ये खबर आने के बाद हर कोई ये जानना चाहता हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ है कि बात तलाक तक पहुंच गई? इसी पोस्ट के साथ ही अब सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक महिला बाबा से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आ रही है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह महिला कोई और नहीं गौरव तनेजा की ही पत्नी ऋतु राठी ही है। इस वीडियो में महिला पति से अलग होने और बेटियों के पालन के लिए बाबा से सलाह लेती नजर आ रही है। जिसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरों का बाजार गर्म हैं।
यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ #flyingbeast ने अपनी पत्नी को धोखा दिया और अब अबू धाबी में छुट्टियां मना रहा है, जबकि उसकी पत्नी डिप्रेशन में है और प्रेमानंद जी महाराज से मदद मांग रही है।
— 𝙂𝙖𝙪𝙧𝙖𝙫 𝙆𝙪𝙢𝙖𝙧 🇮🇳🧢 (@shivaye07kumar) September 29, 2024
क्या ये सब सच है? ये क्या ही रहा है?#GauravTaneja pic.twitter.com/QlhTazraVA
गौरव तनेजा अक्सर सोशल मीडिया पर पत्नी ऋतु राठी के साथ बेहद ही क्यूट वीडियोज शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि गौरव तनेजा कभी एक फेमस एयरलाइंस में कैप्टन हुआ करते थे उनकी वाइफ भी पैशे से पायलट हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी, एक बार गौरव तनेजा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लवस्टोरी बताई थी, आइए गौरव और रितु की लवस्टोरी भी जानते हैं।
ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी
गौरव तनेजा की उनकी वाइफ रितु से मुलाकात नोएडा के एक होटल में हुई थी और वहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। दरअसल, गौरव उस समय कैप्टन हुआ करते थे, और हर छह महीने में नोएडा में ट्रेनिंग हुआ करती थी। एक बार गौरव जब होटल में डिनर करने गए तो रितु भी वहां अपनी फ्रेंड के साथ डिनर करने आई थीं।
इसके बाद वे वहां उन्हें देखकर ये सोचकर चली गईं कि ये कोई बिजनसमैन होगा और उसकी जरुर कोई गर्लफ्रेंड होगी। उस समय गौरव ने रितु को नहीं देखा था, गौरव ने जब पहली बार रितु को देखा था तब वह पायलट की यूनिफॉर्म में थीं।रितु का को-पायल गौरव का पार्टनर था। अगले दिन ब्रेकफास्ट के दौरान रितु के को-पायलट ने उसे गौरव से मिलवाया। उस समय तक रितु को गौरव का पूरा नाम भी नहीं पता था। उन्होंने होटल के रिसेप्शन से गौरव का नाम पता करवाया फिर ट्रेनिंग खत्म होने के बाद गौरव चेन्नई चले गए।
कुछ दिन बाद रितु ने गौरव को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी और फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई। मार्च में दोनों पहली बार मिले और मई से दोनों ने डेटिंग शुरु की और सितंबर मे दोनों का रोका हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं और दोनों दो बेटियों के पैरेंट्स हैं।
गौरव तनेजा और रितु की एजुकेशन
गौरव तनेजा ने IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग के बाद कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली और वो पेशे से एक पायलट भी हैं। उन्होंने कई वर्षों तक कमर्शियल एयरलाइंस के लिए उड़ान भरी है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवसिर्टी से LLB की है। वहीं रितु तनेजा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली है और लंबे समय तक इंडिगो एयरलाइंस के साथ काम किया है।
गौरव तनेजा और रितु की नेटवर्थ
रितु और गौरव तनेजा दोनों यूट्यूबर में काफी पॉपुलर हैं। दोनों कि मिलियन में सबक्राइबर्स हें। गौरव तनेजा की नेटवर्थ 40 करोड रुपए के आसपास हैं। उनकी आय 20-30 लाख रुपए प्रतिमाह हैं। जिसमें वह यूट्यूब, ब्रांड एन्डोर्समेंट्स और रियालिटी शोज शामिल हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक रितु प्रतिमाह 4 लाख रुपए के आसपास कमाती हैं। उनकी नेटवर्थ 4 करोड रुपए के आसपास हैं।
कार कलेक्शन
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कपल के पास कुछ लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां भी शामिल हैं। उनके कलेक्शन
BMW X4, Ford Mustang,
Mahindra Thar और होंडा सिटी जैसी कार शामिल हैं, जो गौरव और रितु लग्जरी लाइफ स्टेटमेंट का हिस्सा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
