Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: शतरंज से शुरू हुआ सफर, टीचर पर आया दिल, आज करोड़ों के मालिक हैं चहल जानें नेटवर्थ
yuzvendra Chahal Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का आज बर्थडे है। क्रिकेट की दुनिया में अपनी फिरकी बॉलिंग से बल्लेबाजों को छकाने वाले युजवेंद्र चहल न सिर्फ मैदान पर, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। 23 जुलाई 1990 को हरियाणा में जन्में चहल आज भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर्स में से एक हैं। उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हंसते हुए सब परेशानियों का सामना किया। यूजी की फैंस की कतार बहुत लंबी है और हर कोई उनके बारे में जानने की इच्छा रखता है।
यूजी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। चहल के फैंस के लिए यह जानना भी दिलचस्प होगा कि यह खिलाड़ी पढ़ाई में कैसा था, उसने कौन-कौन से मुकाम हासिल किए और मौजूदा समय में उनकी नेटवर्थ कितनी है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं युजवेंद्र चहल की लाइफ से जुड़े कुछ अनकहे किस्से।

पढ़ाई में था तेज, शतरंज में भी दिखाया कमाल
युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट के मैदान मे तो अपना हुनर दिखा ही दिया है। हर कोई उनकी बॉलिंग की तारीफ करता है। वहीं उनकी एजुकेशन की बात करें तो युजवेंद्र चहल पढ़ाई में भी बहुत अच्छे हैं। युजवेंद्र चहल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा से की। उन्हें बचपन से ही शतरंज और क्रिकेट दोनों में गहरी रुचि थी।
उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व अंडर-12 शतरंज चैंपियनशिप में भी किया है। हालांकि बाद में क्रिकेट को ही उन्होंने अपना करियर चुना और उसी में निखरते चले गए। इसके अलावा यूजी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर भी हैं।
टीचर पर आया दिल रचाई शादी
युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। युजवेंद्र का कोविड के समय में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से डांस क्लास ले रहे थे। उसी दौरान दोनों का दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगा। दोनों ने साल 2020 में शादी की। धनश्री पेशे से डेंटिस्ट, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है लेकिन अब कपल अलग हो गए हैं और उनका तलाक हो गया है।
युजवेंद्र चहल की नेट वर्थ
2025 तक युजवेंद्र चहल की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 45-50 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसमें उनकी IPL सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, और सोशल मीडिया प्रमोशन्स का बड़ा योगदान है।
इसके अलावा वह कुछ स्टार्टअप और बिजनेस वेंचर में भी निवेश कर चुके हैं। युजवेंद्र चहल की लाइफ एकदम फिल्मी रही है।



Click it and Unblock the Notifications
