Latest Updates
-
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
Bhai Dooj Ke Din Hair Cut: भाई दूज के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Bhai Dooj Ke Din Hair Cut: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के बंधन को दर्शाता है। यह दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उनका तिलक करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उपहार देते हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुनाजी के बुलावे पर इस दिन उनके घर आए थे। इस दिन को यादगार बनाने के लिए यमराज ने यमुनाजी से वचन दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करेगा और तिलक कराएगा, उसे लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होगा। इसलिए इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज का यह अनोखा त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनापन को बढ़ाने का प्रतीक है।

भाई दूज पर कुछ नियमों का पालन करने और काम को करने की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि भाई दूज पर बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।
भाई दूज 2024 की तिथि (Yama Dwitiya 2024 Date)
इस साल 2024 में भाई दूज के दिन भद्रा का साया नहीं है, जिससे 3 नवंबर का पूरा दिन पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है। तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:22 बजे तक है। इस 2 घंटे 12 मिनट के दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।
भाई दूज के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Bhai Dooj)
भाई दूज के दिन बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। यह पर्व पवित्रता और शुभता का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन शरीर की शुद्धता बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है, और बाल या नाखून काटना अशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, पौराणिक मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुनाजी से मिलने आए थे, और इस दिन किसी भी तरह की अशुद्धि से बचना शुभ होता है। इसलिए भाई दूज पर बाल काटने से परहेज किया जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। भलाई इसी में है कि भाई दूज के दिन बाल ना कटवाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications