Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा खरीदें ये चीजें, घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास
Things To Buy On Dhanteras: दिवाली का त्यौहार जल्द ही आने वाले है। पांच दिनों तक चलने वाला यह पर्व 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू होगा। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करते हैं। कहते हैं कि अगर इस दिन सही ढंग से पूजा-पाठ की जाए, तो घर में मां लक्ष्मी का वास और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। खासतौर पर, इस दिन सोना-चांदी खरीदने का रिवाज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि कुछ सस्ती चीजें खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है? ऐसे में, यदि आप भी अपने घर की बरकत को बढ़ाना चाहते हैं, तो धनतेरस वाले दिन इन चीजों को खरीदना बिल्कुल भी न भूलें। इससे आपके और आपके परिवार के ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
नए बर्तन
धनतेरस के दिन नए बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में, यदि आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो इस दिन नए बर्तनों को खरीदना बिल्कुल भी न भूलें। आप इस दिन पीतल, तांबा या स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं।
झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में, यदि आपके घर में हमेशा कलेह बना रहता है या घर में हमेशा कोई बीमार रहता है, तो आप इस दिन झाड़ू खरीद सकते हैं।

पान का पत्ता
धनतेरस पर आप पान का पत्ता भी खरीद सकते हैं। इस दिन पान का पत्ता खरीद कर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करें। इसके साथ ही, इस दिन पान के पत्ते पर घर पर बनाए गए भोग को रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
नमक
धनतेरस पर नमक खरीद कर घर लाने से वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि आती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर कर देता है। इसलिए धनतेरस के दिन आप नमक खरीद सकते हैं।
धनिया के बीज
धनिया को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान कुछ धनिया के बीज माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं और उसके बाद उन्हें तिजोरी में रखा जाता है। इससे आर्थिक लाभ मिलेगा और कभी पैसों की कमी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications