Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Chhath Puja 2024 Calendar: इस तारीख से शुरू होगा महापर्व छठ, देखें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य का समय
Chhath Puja 2024 Calendar: छठ पूजा, आस्था और संस्कृति का विशेष पर्व है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष छठ पूजा 7 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस पर्व में सुहागिन महिलाएं सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा करती हैं, और यह व्रत बच्चों और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है।
इस व्रत को सबसे कठिन माना जाता है, जिसमें महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। इस पर्व में नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य, और उषा अर्घ्य का अनुष्ठान शामिल होता है।

छठ पूजा 2024 कैलेंडर (Chhath Puja 2024 Calendar)
- 5 नवंबर 2024: नहाय खाय (पहला दिन)
- 6 नवंबर 2024: खरना (दूसरा दिन)
- 7 नवंबर 2024: संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन)
- 8 नवंबर 2024: उषा अर्घ्य (चौथा दिन)
यह चार दिवसीय महापर्व चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी पर समाप्त होता है, जब उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ महापर्व 2024: सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
छठ पूजा के विभिन्न दिनों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का समय इस प्रकार है:
1. पहला दिन - नहाय खाय (5 नवंबर 2024):
- सूर्योदय: सुबह 6:36 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:33 बजे
2. दूसरा दिन - खरना (6 नवंबर 2024):
- सूर्योदय: सुबह 6:37 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:32 बजे
3. तीसरा दिन - संध्या अर्घ्य (7 नवंबर 2024):
- सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:32 बजे
4. चौथा दिन - उषा अर्घ्य (8 नवंबर 2024):
- सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:31 बजे
इन समयों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर छठ पूजा संपन्न की जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
