Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Devuthani Ekadashi Ke Din Hair Cut: प्रबोधिनी एकादशी पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Devuthani Ekadashi Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में पूर्णिमा, अमावस्या और हर माह की एकादशी तिथि का खास महत्व होता है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है, जो धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी मिलता है।

कुछ कार्य देवउठनी एकादशी पर नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है इस दिन बाल कटवाना, जो अशुभ माना जाता है।
देवउठनी एकादशी 2024 की तिथि (Devuthani Ekadashi 2024)
देवउत्थान एकादशी मंगलवार, नवम्बर 12, 2024 को
13 नवम्बर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:42 ए एम से 08:51 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 01:01 पी एम
एकादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 11, 2024 को 06:46 पी एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 12, 2024 को 04:04 पी एम बजे
देवउठनी एकादशी पर बाल कटवाना: सही या गलत? (Hair Cut on Devuthani Ekadashi)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी जैसे पवित्र दिन पर बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज़ हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी भी पवित्र तिथि पर बाल और नाखून काटने से धन और बुद्धि की हानि हो सकती है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में भी यह बताया गया है कि शुभ दिन पर बाल कटवाने से जीवन में नुकसान हो सकता है। इसलिए, देवउठनी एकादशी पर बाल कटवाने से बचना चाहिए और पहले ही बाल कटवा लेना उचित रहता है।
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा श्रद्धा और भक्ति से करें, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद भी अवश्य करें, ताकि पुण्य लाभ प्राप्त हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
