Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Diwali 2024 Confirm Date: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर दूर हो गयी है कन्फ्यूजन, इस तारीख को मनेगी दीपावली
Diwali 2024 Confirm Date: दिवाली, या दीपावली, हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, जिसमें लोग अपने घरों को दीपों, मोमबत्तियों और रंगोली से सजाते हैं।
इस दिन भगवान राम के अयोध्या लौटने और रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिससे सुख और समृद्धि की कामना की जाती है। दिवाली पर परिवार और मित्र एकत्रित होते हैं, मिठाइयाँ बांटते हैं और पटाखे फोड़ते हैं, जिससे इस दिन का उत्साह और भी बढ़ जाता है।

यह पर्व न केवल धार्मिक मान्यताओं को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी प्रोत्साहित करता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष दिवाली किस दिन मनाई जायेगी इसको लेकर संदेह बना हुआ है, ऐसे हम इस लेख के ज़रिए ये आशंका दूर कर रहे हैं। जानते हैं वर्ष 2024 में 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली -
दो दिन की कार्तिक अमावस्या (Diwali 2024 Kab Hai?)
इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि दो दिन पड़ रही है। 31 अक्टूबर 2024 को सूर्योदय के समय पर चतुर्दशी तिथि रहेगी और दोपहर 03:52 से ही अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी जो 1 नवंबर को शाम 06:16 बजे समाप्त होगी। दीपावली का त्योहार अमावस्या पर मनाया जाता है और अमावस्या 31 और 1 नवंबर दोनों दिन रहने वाली है।
तो कब मनाई जाएगी दिवाली? (Diwali 2024 Ki Confirm Date)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब अमावस्या दो दिन स्पर्श करती है तब दूसरे दिन ही अमावस्या मनाई जाती है। इसलिए इस वर्ष 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी मनाकर 1 नवंबर के दिन कार्तिक अमावस्या और दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। लक्ष्मी पूजन भी 1 नवंबर को ही करना शुभ होगा।
लक्ष्मी पूजा शुक्रवार, नवम्बर 1, 2024 पर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 05:36 पी एम से 06:16 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 41 मिनट्स
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications