Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Diwali Upay: दीपावली की रात करें ये पुराने और आजमाए हुए टोटके, खुल जाएगा किस्मत का हर बंद ताला
Diwali Upay: दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजा के साथ कुछ प्राचीन और सरल उपायों को अपनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। यहां दिए गए कुछ खास टोटके घर में संपन्नता लाने के साथ-साथ आर्थिक संकट से उबरने में सहायक माने गए हैं। आइए जानते हैं इन्हें कैसे किया जा सकता है।

Diwali Remedies for Mata Lakshmi Blessings
1. उल्लू की फोटो तिजोरी पर लगाएं
दीपावली की रात अपनी तिजोरी या अलमारी पर उल्लू की तस्वीर लगाएं। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
2. कपूर से लक्ष्मी जी की आरती करें
दीपावली पर चांदी की कटोरी या मिट्टी के दीप में कपूर जलाकर लक्ष्मी जी की आरती करें। इससे घर में शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ, तिजोरी में लाल वस्त्र में स्फटिक श्री यंत्र रखने से आर्थिक संकट दूर होता है।
3. पीपल के पत्ते का हनुमान जी को भोग लगाएं
साफ पीपल का पत्ता लें, उस पर कुमकुम लगाएं और लड्डू रखकर इसे हनुमान जी को भोग अर्पित करें। ऐसा करने से कष्ट, रोग, और दोष दूर होते हैं।
4. पीली कौड़ियां और एकाक्षी नारियल का प्रयोग
लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियों का उपयोग करें और साथ ही एकाक्षी नारियल की पूजा करें। एकाक्षी नारियल को लक्ष्मी जी की मूर्ति के पास रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
5. लाल वस्त्र में शुभ प्रतीकों का बंडल बनाएं
दीपावली की रात लाल कपड़े में पांच सुपारी, हल्दी, कौड़ियां और गोमती चक्र रखें। इसे पूजा स्थल पर रखकर पूजा करें और बाद में इसे अपने घर या दुकान पर बांध दें। इससे व्यापार में वृद्धि होती है और घर में स्थिरता आती है।
इन उपायों को करते समय श्रद्धा और विश्वास का ध्यान रखें। यह टोटके आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications