Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Happy Balaram Jayanti 2024 Wishes: बलराम जयंती और हरछठ पर भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Balaram Jayanti 2024 Wishes: बलराम जयंती, भगवान बलराम का जन्मोत्सव है, जो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार माने जाते हैं। बलराम जी का जन्म कंस के अत्याचारों से मथुरा की रक्षा के लिए हुआ था। वे शक्ति, साहस, और धैर्य के प्रतीक हैं, और उनकी पूजा विशेष रूप से कृषक समाज द्वारा की जाती है क्योंकि वे हलधर के रूप में जाने जाते हैं। बलराम जी ने धरती पर कृषि कार्य को बढ़ावा दिया और किसानों को कृषि के गुर सिखाए।
बलराम जयंती के दिन, भक्त भगवान बलराम की पूजा करते हैं और उनसे शक्ति, समृद्धि, और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस दिन व्रत रखा जाता है और उनके जीवन से संबंधित कथाओं का श्रवण किया जाता है। बलराम जयंती का पर्व यह संदेश देता है कि जीवन में शक्ति और साहस का महत्व है, और यह कि हमें अपने कर्तव्यों को दृढ़ता से निभाना चाहिए। इस दिन की पूजा-अर्चना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संकल्प की भावना आती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार 24 अगस्त को प्रातः 07:51 बजे प्रारम्भ होकर 25 अगस्त को प्रातः 05:31 बजे समाप्त होगी। इस प्रकार बलराम जयंती 24 अगस्त को मनाई जाएगी। बलराम जयंती के पावन मौके पर अपने प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
Happy Balaram Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
भगवान बलराम जी की जयंती पर उनको बारम्बार प्रणाम
आप सभी को बल, सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे का आशीष प्रदान करें

2.
कृषि देव् हलधर भगवान श्री बलराम के अवतरण दिवस की आपको हार्दिक बधाई!
3.
लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता, शेषावतार भगवान बलराम की पावन जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

4.
भगवान बलराम की कृपा से सभी का जीवन धन-धान्य से भरा रहे, चहुंओर सुख-शांति एवं समृद्धि हो, यही प्रार्थना है। बलराम जयन्ती की शुभकामनाएं!
Happy Halshashthi 2024 Wishes and Quotes in Hindi
5.
भगवान श्री बलराम जी की जयंती 'हलषष्ठी' की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान बलदाऊ से प्रार्थना है कि वे सभी को सुख-समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण करें!

6.
बलराम जयन्ती की पावन बेला आई,
शक्ति और भक्ति की मूरत छाई।
कृष्ण के भाई की जयकार लगाओ,
सुख और समृद्धि से जीवन सजाओ।
बलराम जयन्ती की शुभकामनाएं!

7.
बलराम जयन्ती की शुभकामनाएँ लेकर, आया है हर्ष का संदेश लेकर। साथ हो खुशियाँ और सुख का आशीर्वाद, जीवन में हर दिन हो उल्लास से भरा हर एक पल। हल षष्टी की शुभकामनाएं!
8.
बलराम जयंती एवं हल षष्ठी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको सुख समृद्धि प्रदान करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
