Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Happy Chhath Puja 2024 Wishes: आज प्रियजनों को भेजें छठ पूजा और संध्या अर्घ्य की पावन शुभकामनाएं
Happy Chhath Puja 2024 Wishes: छठ पर्व, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है, एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार है जो सूर्य देवता और उनकी पत्नी उषा तथा षष्ठी देवी की पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से चार दिनों तक चलता है, जिसमें संध्या अर्घ्य पूजा एक प्रमुख अनुष्ठान है।
संध्या अर्घ्य पूजा का आयोजन छठ महापर्व के तीसरे दिन, सूर्यास्त के समय किया जाता है। इस दिन व्रती नदी या तालाब के किनारे इकट्ठा होते हैं और सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस वर्ष 5 नवंबर से शुरू हुए छठ महापर्व की संध्या अर्घ्य पूजा 7 नवंबर को मनाई जायेगी। संध्या अर्घ्य पूजा के दौरान व्रती स्वच्छ और शुद्ध मानसिकता के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महिलाएं विशेष रूप से इस दिन पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं।

इस पूजा में मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं, जो पूरे वातावरण को पवित्र और शुद्ध बना देते हैं। अर्घ्य देते समय व्रति हाथों में तांबे या कांच के पात्र में जल और दूध का मिश्रण लेकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं, साथ ही वे सूर्य से स्वस्थता, सुख-समृद्धि और परिवार की भलाई की कामना करते हैं। संध्या अर्घ्य के मौके पर कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश देकर अपने परिचितों का छठ महापर्व और भी खुबसूरत बनाएं -
Happy Chhath Puja 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!

2.
महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य देवता आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें, यही मंगलकामना है।
3.
अगली सुबह जीवन में नई खुशहाली लाएगी,
छठ मैया आपके सब मनोरथ पूरे कर जाएगी।।
सुर्य देव आएं हैं आपके द्वार,
छठ पर्व संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं!

Happy Chhath Puja Sandhya Arghya 2024 Wishes and Quotes in Hindi
4.
छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला.
छठ पर्व संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं

5.
मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार
संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं!
6.
खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान,
यूं ही बनी रहे हमारी शान
छठ पूजा संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं!

Happy Chhath Puja 2024 Messages and Greetings in Hindi
7.
सूर्य देव को वंदन करें,
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें,
छठ पूजा के इस शुभ अवसर पर,
आओ दिल से एक-दूसरे को याद करें
संध्या अर्घ्य और छठ पूजा की शुभकामनाएं!
8.
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
संध्या अर्घ्य और छठ पूजा की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications