Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Eid Milad un Nabi Mubarak Shayari: ईद-ए-मिलाद के मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को शायराना अंदाज में दें बधाई
Eid Milad un Nabi 2024 Shayari: ईद मिलाद उन नबी इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी' अल-अव्वल की बारहवीं तारीख को मनाया जाता है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में आयोजित किया जाता है। यह दिन मुसलमानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह उन्हें अपने धर्म और पैगंबर की शिक्षाओं की याद दिलाता है।
ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर, मुसलमान मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज़ें अदा करते हैं, पैगंबर की जीवनी पर चर्चा करते हैं और उनकी शिक्षाओं पर अमल करने का संकल्प लेते हैं। ईद मिलाद उन नबी का आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठानों को मनाने का अवसर है, बल्कि यह सामूहिक खुशी, भाईचारे और शांति का संदेश भी फैलाता है।
इस वर्ष 16 सितम्बर को ईद मिलाद उन नबी का त्यौहार मनाया जाएगा, इस ख़ास मौके पर पेश हैं ईद पर लिखी गई खूबसूरत शायरियां -
Eid Milad un Nabi 2024 Shayari in Hindi
1.
ईद का चाँद तुम ने देख लिया
चाँद की ईद हो गई होगी
इदरीस आज़ाद

2.
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है
क़मर बदायुनी
3.
जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें
ईद के चाँद का दीदार बहाना ही सही
अमजद इस्लाम अमजद

4.
हम ने तुझे देखा नहीं क्या ईद मनाएँ
जिस ने तुझे देखा हो उसे ईद मुबारक
लियाक़त अली आसिम
Happy Eid Milad un Nabi Shayari Wishes in Hindi
5.
कहते हैं ईद है आज अपनी भी ईद होती
हम को अगर मयस्सर जानाँ की दीद होती
ग़ुलाम भीक नैरंग
6.
ईद अब के भी गई यूँही किसी ने न कहा
कि तिरे यार को हम तुझ से मिला देते हैं
मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
7.
है ईद का दिन आज तो लग जाओ गले से
जाते हो कहाँ जान मिरी आ के मुक़ाबिल
मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

Happy Eid Milad un Nabi 2024 Famous Shayari in Hindi
8.
तुम बिन चाँद न देख सका टूट गई उम्मीद
बिन दर्पन बिन नैन के कैसे मनाएँ ईद
बेकल उत्साही
9.
महक उठी है फ़ज़ा पैरहन की ख़ुशबू से
चमन दिलों का खिलाने को ईद आई है
मोहम्मद असदुल्लाह
10.
छुप गया ईद का चाँद निकल कर देर हुई पर जाने क्यों
नज़रें अब तक टिकी हुई हैं मस्जिद के मीनारों पर
शायर जमाली
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
