Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: सिख धर्म के दसवें गुरु की जयंती पर शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: गुरु गोबिंद सिंह जयंती सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना साहिब (अब बिहार, भारत) में हुआ था।
गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख धर्म को मजबूत किया और खालसा पंथ की स्थापना की, जो सत्य, धर्म, और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है।

उन्होंने 1699 में आनंदपुर साहिब में 'खालसा पंथ' की स्थापना की, जिससे समाज में समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उनका जीवन वीरता, साहस और संघर्ष का प्रतीक है, और उन्होंने अत्याचारों के खिलाफ लड़ा।
गुरु गोबिंद सिंह जी का योगदान सिख समुदाय के इतिहास में अमूल्य है, और उनकी जयंती पर उनके आदर्शों को याद कर श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस वर्ष 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes in Hindi
1.
वाहे गुरु का खालसा
वाहे गुरू की फतेह
गुरु गोबिंद जी कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।
प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।
2.
सर पर मेरे हैं गुरुवर का हाथ है, हरपल हरदम वो मेरे साथ,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे, मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
हैप्पी गुरु गोविन्द सिंह जयंती 2025!
3.
आशीर्वाद मिले आपको गुरु का,
जिंदगी बने आपकी निराली,
आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो और हर घर में छाए खुशहाली
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025!
Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes and Quotes in Hindi
4.
जिनसे डरकर भाग जाते थे मुगल
जब बजाते थे वे युद्ध का बिगुल
जिन्होंने दिया सदैव सच्चाई का साथ
उन गुरु का सदैव रहे हम पर हाथ
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई!
5.
गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन मुझे जग से कौन तार
आप ही है वो जो लोगों को,
करा दे खुशियों के वारे न्यारे
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!
6.
सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊं,
तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं,
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं !
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Shubhkamna Sandesh
7.
तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं,
तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं,
नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे,
मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!
8.
इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों और मेरे दुखों का है अंधेरा छाए,
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!
9.
तेरी दया पर चलती जिन्दगी मेरी,
जब भी आए कोई मुश्किल,
तू ही दिखाए मुझको मंजिल।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications