Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रियजनों को भेजें गुरुपुरब की हार्दिक शुभकामनाएं
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes in Hindi: गुरु नानक जयंती, जिसे गुरु नानक देव जी की प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है, सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाई जाती है।
यह पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को होता है, जो आमतौर पर नवम्बर के महीने में आता है। गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में पंजाब के नानकाना साहिब (अब पाकिस्तान में) हुआ था।

गुरु नानक जी ने सम्प्रदायों, जातिवाद, और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई और सिख धर्म की नींव रखी। उनके उपदेशों में "एक ओंकार" (ईश्वर एक है) का संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। गुरु नानक जी ने धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समानता की बात की और सभी मनुष्यों को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया।
इस दिन को श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरुद्वारों में कीर्तन, पाठ और सेवा के रूप में मनाया जाता है। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के महत्वपूर्ण अवसर पर कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
सर पर मेरे है गुरुवर का हाथ,
है हरपल, हरदम वो मेरे साथ,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे.
गुरु नानक जयंती की बधाई!
2.
नानक-नानक मैं हरदम करूं,
मेरे गुरु को ढूंढती मैं फिरूं,
मुझको दे दो ऐसा आशीर्वाद,
आंखें जब खोलूं दर्शन तेरे करूं
गुरु नानक जयंती की बधाई!

3.
इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों ओर मेरे दुखों का छाया है अंधेरा,
मेरा इक पल भी ना जाएं बिना लिए नाम तेरा
गुरु नानक जयंती की बधाई!
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes and Messages in Hindi
4.
खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो
हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी
तो आपके सर पर सदा गुरु नानक देव का हाथ हो
गुरु पर्व की शुभकामनाएं!

5.
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
सतनाम श्री वाहे गुरु, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

Guru Purab 2024 Wishes and Quotes in Hindi
7.
मेरी गुरु नानक देव जी से कामना है की
आपके सारे सपने पूरे हों और आपको एक सुखद जीवन मिले
गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें
गुरु नानक जयंती की लख लख बधाइयां!

8.
नानक नीच कहे विचार,
वारेया ना जावां एक वार,
जो तुध भावे साईं भली कार,
तू सदा सलामत निरंकार।
हैप्पी गुरुपूरब!
9.
वाहेगुरु का आशीष सदा मिले,
ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली।
हैप्पी गुरुपूरब!
10.
आर नानक पार नानक,
सब था एक ओंकार नानक
वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह।
गुरु नानक जयंती की बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
