Latest Updates
-
World Schizophrenia Day 2026: क्या होता है सिजोफ्रेनिया? जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज -
Rajasthani Village Style Besan Kadhi Recipe: पारंपरिक स्वाद वाली कढ़ी अब घर पर बनाएं -
Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार उपाय -
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा -
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां
Happy Guru Purnima Best Shayari: गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने मार्गदर्शक को भेजें ये शानदार शायरी
Guru Purnima Best Shayari: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने का विशेष अवसर है। गुरु का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है, क्योंकि गुरु वह होता है जो शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु केवल शिक्षण नहीं करता, बल्कि जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करता है।
गुरु शिक्षा और ज्ञान का स्रोत होते हैं। वे शिष्य को सही दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। गुरु शिष्य को जीवन के मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराते हैं। गुरु शिष्य में समर्पण और अनुशासन की भावना जागृत करते हैं। गुरु अपने आचरण और व्यवहार से शिष्य को प्रेरित करते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु के प्रति आभार व्यक्त करना और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना एक महत्वपूर्ण कर्म माना जाता है। यह दिन गुरु-शिष्य संबंध की पवित्रता और महत्व को समर्पित है। गुरु पूर्णिमा के इस पावन दिन के लिए हम गुरु और शिक्षक पर आधारित कुछ शायरी लेकर आये हैं जिन्हें आप शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Guru Purnima Shayari in Hindi
1.
डगर-डगर पर साथ चलता है,
पल-पल समझाता है,
ज्ञान की परिभाषा बताता है,
सफलता का मार्ग बताता है।
गुरु को शत-शत प्रणाम
2.
माता-पिता की मूरत है गुरू,
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरू।
3.
अदब तालीम का जौहर है जेवर है जवानी का
वही शागिर्द हैं जो खिदमत-ए-उस्ताद करते हैं

4.
आदर्शों की मिसाल बनकर,
बाल जीवन संवारता शिक्षक,
सदाबहार फूल सा खिलकर,
महकता और महकाता शिक्षक,
नित नए प्रेरक आयाम लेकर,
हर पल भव्य बनाता शिक्षक,
संचित धन का ज्ञान हमें देकर,
खुशियाँ खूब मनाता शिक्षक।
5.
बिना गुरू नहीं होता जीवन साकार,
सर पर होता जब गुरू का हाथ,
तभी बनता जीवन का सही आकार,
गुरू ही है सफल जीवन का आधार।
Happy Guru Purnima 2024 Shayari Wishes for Teachers in Hindi
6.
भगवान ने दी जिंदगी,
माँ-बाप ने दिया प्यार,
पर सीखने और पढ़ाई के लिए ए गुरु हम है तेरे शुक्रगुजार।
गुरु पूर्णिमा पर आपको शत शत प्रणाम
7.
तुमने सिखाया ऊंगली पकड़ कर चलना ,
तुमने सिखाया कैसे गिरने के बाद संभालना ,
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे हैं इस मुकाम पे।
8.
शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञान का मिटाया अंधकार,
गुरू ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
9.
गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरू ने मुझे एक अच्छा
इंसान बना दिया।
10.
जल जाता है वो दिए की तरह,
कई जीवन रोशन कर जाता है।
कुछ इसी तरह से हर गुरु,
अपना फर्ज निभाता है।
Guru Purnima 2024 Shayari for Guru in Hindi
11.
अज्ञान को मिटा कर,
ज्ञान का दीपक जलाया है।
गुरु कृपा से मैंने,
ये अनमोल शिक्षा पाया है।
12.
सत्य और न्याय के पथ पर,
चलना शिक्षक हमें बताते है,
संघर्षों से लड़ कर जीतना,
शिक्षक हमें सिखाते है।
13.
जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण।
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।
14.
गुरू बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरू ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
15.
अंधेरे में ज्ञान का प्रकाश जलाया,
ज्ञान के अंधकार को दूर भगाया,
रोशन कर दिया सारा जहां,
ऐसा मैंने गुरु पाया।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं!
Best Shayari on Guru Purnima 2024 in Hindi
16.
आपने उंगली पकड़कर लिखना सिखाया,
जिंदगी का सही गलत का पाठ पढ़ाया,
कोई रिश्ता ना होते हुए भी हमको सफल बनाया,
ऐसे गुरु को शत-शत प्रणाम।
17.
गुमनामी के अंधेरे से निकाल कर
मुझे मंजिल का रास्ता दिखा दिया,
गुरु का आशीर्वाद ऐसा मिला कि,
मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया।
Happy Guru Purnima 2024
18.
अज्ञानी से ज्ञानी बनाया,
शिक्षा का महत्व समझाया,
सत्य की राह पर चलना सिखाया,
गुरु ने हमें जीवन जीना सिखाया।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
19.
रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,
ऐसे गुरूओं को में प्रणाम करता हूँ,
जमीन से आसमान तक पहुँचाने का रखते है जो हुनर,
ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूँ।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
20.
सत्य का पाठ जो पढ़ाये,
वही सच्चा गुरू कहलाये,
जो ज्ञान से जीवन को आसान बनाये,
वही सच्चा गुरू कहलाये।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications