Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Hariyali Amavasya 2024 Wishes: हरियाली अमावस्या के पावन मौके पर प्रियजनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Hariyali Amavasya 2024 Wishes in Hindi: सावन की हरियाली अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की अमावस्या को मनाई जाती है। इस दिन का विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व है।
हरियाली अमावस्या को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, और भांग अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, व्रत और पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह दिन पितरों की शांति के लिए भी उपयुक्त माना जाता है, इसलिए लोग अपने पितरों का तर्पण और श्राद्ध करते हैं।
हरियाली अमावस्या का त्योहार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन किसान भगवान इंद्र की पूजा करते हैं और अच्छी फसल की कामना करते हैं। लोक गीत, नृत्य, और मेलों का आयोजन किया जाता है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

हरियाली अमावस्या का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू पर्यावरण संरक्षण है। इस दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व होता है। लोग पेड़-पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेते हैं। इससे न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हरियाली का सृजन होता है। हरियाली अमावस्या के पावन मौके पर अपने प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें ये शुभकामना संदेश:
Happy Hariyali Amavasya 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
हरियाली अमावस्या 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

2.
आया रे आया हरियाली अमावस्या का त्यौहार है आया
संग में खुशियां और प्यार है लाया
हरियाली अमावस्या की ढेर सारी शुभकामनाएं
3.
पेड़ों पर झूले
सावन की फुहार
मुबारक हो आपको
हरियाली अमावस्या का त्यौहार
हरियाली अमावस्या की ढेर सारी शुभकामनाएं
Happy Hariyali Amavasya 2024 Messages and Status in Hindi

4.
महादेव और माँ पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें
आपको हरियाली अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं
5.
सावन लाया है
हरियाली अमावस्या का त्यौहार
बुला रही है आपको
खुशियों की बहार
हरियाली अमावस्या की ढेर सारी शुभकामनाएं

6.
मदहोश कर देती है
हरियाली अमावस्या की बहार
गाता है ये दिल झूम कर
जब झुलु में सखियों के साथ
हरियाली अमावस्या शुभकामनाएं अपरंपार
Happy Hariyali Amavasya 2024 Captions and Messages in Hindi
7.
चाँद का गुरुर इस तरह बिखर गया
तुम्हारे आते ही अमावस्या का आसमान निखर गया
ऐसी खुदगर्जी को अब क्या नाम दू कि
तुझे मनाने के लिए तेरे इंतज़ार में बिखर गया
हरियाली अमावस्या शुभकामनाएं
8.
कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली, सावन जल्दी आयो रे
म्हारो दिल धड़क जाए, सावन जल्दी आयो रे
हरियाली अमावस्या की हार्दिक बधाई
9.
सावन की बहार में भगवान की कृपा हो अपरंपार
मुबारक हो आपको हरियाली अमावस्या का त्यौहार।
हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications