Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Krishna Janmashtami Ki Shubhkamnaye: बाल गोपाल के जन्मोत्सव पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Krishna Janmashtami 2024 Wishes: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिन्दू पर्व है। इसे पूरे भारत और दुनिया भर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में, मथुरा नगरी के कारागार में हुआ था, जब उनकी माता देवकी और पिता वसुदेव को राजा कंस ने बंदी बनाकर रखा था। श्रीकृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ, जो अन्याय, अधर्म, और अत्याचार के अंधकार को मिटाने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था।
जन्माष्टमी पर भक्त दिनभर उपवास रखते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा, झांकियों, और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। मथुरा और वृंदावन में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है, जहां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाने के लिए झांकियां सजाई जाती हैं।

रात 12 बजे, श्रीकृष्ण के जन्म का समय होता है, और उस समय भगवान की आरती की जाती है। भक्तजन माखन-मिश्री और अन्य प्रसाद का भोग लगाते हैं। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं, विशेषकर गीता में दिए गए उनके उपदेशों की याद दिलाता है, और धर्म, भक्ति, और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
साल 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं जरूर भेजें।
Happy Krishna Janmashtami 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
मुरली मनोहर ब्रज के धरोहर
वह नंदलाला गोपाला है
बंसी की धुन पर सब दुख हरने वाला
वो मुरली मनोहर आने वाला है
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !

2.
माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
ख़ुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया !
हैप्पी जन्माष्टमी!
3.
कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को
हम सब का प्रणाम
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना!

4.
मक्खन का कटोरा,
फूलों की बहार,
मिश्री की मिठास,
मैया का प्यार और दुलार,
मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्यौहार !
Happy Krishna Janmashtami 2024 Captions and Status in Hindi
5.
चेहरे पर नटखट मुस्कान
गोपियों की वो है जान
यशोदा का है वो मान
वो है प्यारा कन्हैया
पूरे करता है अपने भक्तों का अरमान !
हैप्पी जन्माष्टमी!

6.
कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं !
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !
7.
माखन चोर नन्द किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी
पूजती जिन्हें दुनिया सारी !
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

8.
माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,
बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदें, कृष्ण का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।
Happy Krishna Janmashtami 2024 Messages and Greetings in Hindi
9.
बाल रूप है सब को भाता
माखन चोर वो कहलाया है,
आला-रे-आला
गोविंदा आला !
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई !

10.
मन में रखो उनके लिए विश्वास
कान्हा रहते हैं सबके पास
जब करोगे उनको याद
वो आ जाएंगे तुम्हारे पास
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !
11.
माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!
12.
माखन चोर नन्द किशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं सब मिल के जन्माष्टमी मनाये!
13.
पग पग वो चला आएगा
खुशियां अपने साथ लाएगा
नटखट नंदलाल आएगा
आपका जीवन समृद्धि से भर जाएगा
हैप्पी जन्माष्टमी!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
