Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Kamika Ekadashi 2024 Wishes: इन संदेशों के साथ कामिका एकादशी पर प्रियजनों को दें श्रीहरि का आशीर्वाद
Happy Kamika Ekadashi 2024 Wishes: शास्त्रों में एकादशी तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। एकादशी तिथि जगत के पालनहार विष्णु नारायण को समर्पित है। वहीं आपको बता दे कि 1 वर्ष में कुल 24 एकादशी आती है। हर महीने में दो एकादशी पड़ती है।
हम यहां बात करने जा रहे हैं उस एकादशी के बारे में जो प्रत्येक वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन कामिका एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष 31 जुलाई को यह मनाई जाएगी। कामिका एकादशी के पावन मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को जरूर भेजें ये शुभकामनाएं।

कामिका एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 31 जुलाई को सायं काल 4:30 पर प्रारंभ हो रही है और अगले दिन यानी 1 अगस्त सायं काल 3:54 पर इसकी समाप्ति हो जाएगी। वहीं सूर्योदय को आधार मानते हुए कामिका एकादशी मुख्य रूप से 31 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं 1 अगस्त को प्रातः काल 5:42 से लेकर 8:24 तक पारण कर सकते हैं।
Happy Kamika Ekadashi 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
विष्णु की माया बन जाऊं,
कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,
मेरे भगवान की कृपा हो जाए तो
मैं भी अर्जुन की तरह बन जाऊं।
कामिका एकादशी की शुभकामनाएं!

2.
नारायण की भक्ति से नूर मिलता है
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है
नारायण के द्वार जो भी है आता
उसे फल जरूर मिलता है।
कामिका एकादशी शुभ हो!
3.
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
कामिका एकादशी की शुभकामनाएं

4.
विष्णु जिनका नाम हो,
वैकुंठ जिनका धाम हो,
कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर,
श्रीहरि को शत-शत प्रणाम हो,
कामिका एकादशी की शुभकामनाएं!

Happy Kamika Ekadashi 2024 Messages and Status in Hindi
5.
कामिका एकादशी के पावन अवसर पर,
भगवान विष्णु आपके सभी पापों का नाश करें।
6.
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
कामिका एकादशी की शुभकामनाएं!

7.
सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत सुप्तं भवेदिदम
विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत सर्वं चराचरम
कामिका एकादशी की शुभकामना!
8.
भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो आपने अभी तक नहीं है पाया
कामिका एकादशी की शुभकामना!
9.
नारायण की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,
भगवान विष्णु के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है एकादशी मेरे भगवान का दिन
आज के दिन मुझे नारायण का हो जाने दो
कामिका एकादशी की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
