Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Happy Mangala Gauri Vrat 2024 Wishes: सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
Happy Mangala Gauri Vrat 2024 Wishes: सावन माह में मनाए जाने वाला मंगला गौरी व्रत एक प्रमुख हिन्दू धर्मिक पर्व है, जो महिलाओं द्वारा विशेष भक्ति और व्रत विधान के साथ मनाया जाता है। यह व्रत सावन के हर मंगलवार को मनाया जाता है। इस व्रत का मुख्य उद्देश्य पति के लंबी आयु, सुख, समृद्धि और परिवार के भले के लिए भगवान शिव और पार्वती की कृपा प्राप्त करना होता है।
इस व्रत में महिलाएं उपवास रखती हैं और पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियों की विधिवत पूजा करती हैं। इसके अलावा, गायत्री मंत्र का जाप और विशेष प्रार्थना के रूप में भगवान की कृपा के लिए प्रार्थना की जाती है। इस वर्ष 23 जुलाई को पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। पेश हैं मंगला गौरी व्रत के दिन भेजने के लिए कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Mangala Gauri Vrat 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
मां गौरी तुम हो शिव प्यारी,
छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी,
सावन के महीने आता व्रत है,
जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है,
मां मंगला गौरी सब पर कृपा करें
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!

2.
मूरत मंगला गौरी मां की है बसी नयन में,
खुशबू माता के प्यार की महकी चमन में,
मैं हो जाऊं बलिहारी, सब कुछ मां पर वारी,
दर्शन दे दो माता मैं आई शरण तिहारी
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!

3.
द्वारे इसके जगमग ज्योति है जलती,
दिल में हो जो इच्छा वो है सदा फलती,
भीड़ पड़े जब हम पर इसको हैं पुकारे,
आंखों में बसे इसके मनभावन नजारे
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
4.
आपका नाम गौरी भी है,
आपकी नाम पार्वती भी है,
आप सबका मंगल करती हैं,
आप भक्तों के दुख हरती हैं
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं

Happy Mangala Gauri Vrat 2024 Messages and Status in Hindi
5.
जो भी धर्ता है माँ का ध्यान
पुरे होते उसके अरमान
ये है जग की माता, दुःख-हरता
सुख-सम्पत्ति की है ये दाता।
मंगला गौरी की शुभकामनाएं!
6.
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके,
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते.
आप और आपके परिवार जनों को।
मंगला गौरी की हार्दिक शुभकामनाएं!

7.
बिनय प्रेम बस भई भवानी।
खसी माल मूरति मुसुकानी॥
सादर सियं प्रसादु सिर धरेऊ।
बोली गौरि हरषु हियं भरेऊ॥
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
8.
आया प्यारा व्रत माँ का,
पूरा हो सपना सबके मन का,
चारों दिशाओं में गूंजे जयकारा,
होकर व्याकुल भक्तों ने माँ को पुकारा।
आप और आपके परिवार जनों को मंगला गौरी की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
