Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Meerabai Jayanti 2024: श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय भक्त मीराबाई की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Meerabai Jayanti 2024 Wishes in Hindi: मीरा बाई जयंती, भारतीय संत और भक्त कवियित्री मीराबाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। मीराबाई 16वीं शताब्दी में कृष्ण भक्ति के प्रति अपने अनन्य प्रेम और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उनके भक्ति गीत और भजनों में प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की गहरी भावना होती है, जो उनके आध्यात्मिक जीवन का प्रतिबिंब है।
मीराबाई का जीवन साहस और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने सामाजिक और पारिवारिक बंधनों के बावजूद, अपने आराध्य श्रीकृष्ण के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम को सर्वोपरि रखा। इस वर्ष मीराबाई जयंती 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए, लोग इस दिन उनके गीतों का स्मरण करते हैं और उनके समर्पण से सीख लेते हैं। मीराबाई का जीवन संदेश हमें प्रेम, भक्ति और आत्मविश्वास की शक्ति को पहचानने की प्रेरणा देता है।

उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं और भक्ति आंदोलन के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में मानी जाती हैं। मीराबाई जयंती पर श्रद्धालु उनकी शिक्षाओं और उनके भक्ति भाव को याद करते हैं।
Happy Meerabai Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
राधा से तुलना हो जिनकी,
दोनों हैं एक समान,
श्याम रहते हैं हृदय में जिनके.
मीरा बाई जयंती की शुभकामनाएं

2.
त्याग कर सारा राज-पाठ,
वैराग्य जीवन को अपनाया,
खोकर अपनी सुध-बुध सारी,
कृष्ण भक्ति को रोम-रोम में बसाया.
मीरा बाई जयंती की शुभकामनाएं!

3.
मैं मीरा हूं मोहन की,
मैं जोगन हूं कान्हा की
मीरा बाई जयंती की शुभकामनाएं!
Happy Meerabai Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi
4.
मैं नहीं राधा जिसे कृष्ण के नाम से जुड़ने का मान मिला,
मैं नहीं रुक्मिणी जिसे अर्द्धांगिनी का स्थान मिला,
मैं वही मीरा हूं जिसका प्रेम पागलपन कहलाया,
भगवान से तुम्हें प्रेम कैसा यह सवाल पूरी दुनिया ने किया
मीरा बाई जयंती की शुभकामनाएं!

5.
प्रभु की भक्ति में डूबकर,
मीरा खुद को भुल गईं,
प्रेम सीढ़ी लगाकर,
वे प्रभु संग झूम गईं...
मीरा बाई जयंती की शुभकामनाएं!

6.
मीरा ने श्याम चरणों में वो स्थान पाया हैं !
सारे संसार पर भक्ति का अलौकिक प्रेम जगाया हैं !!
मीरा बाई जयंती की शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
