Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
Happy Radha Ashtami 2024: विरह में भी प्रेम का पाठ पढ़ाने वाली राधा रानी की जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Radha Ashtami 2024 Wishes: राधा अष्टमी हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जो विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मदिन के रूप में प्रसिद्ध है।
यह पर्व विशेष रूप से वृंदावन और मथुरा में धूमधाम से मनाया जाता है, जहां राधा-कृष्ण की लीलाओं को संजीवनी मानते हुए भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। राधा अष्टमी के दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और राधा जी की पूजा करके उनके प्रेम और भक्ति का आदान-प्रदान करते हैं। इस दिन, विशेष रूप से राधा जी की भव्य झांकियां सजाई जाती हैं और भजन-कीर्तन के माध्यम से उनकी महिमा का गुणगान किया जाता है।

राधा अष्टमी का आयोजन राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं को मान्यता देने के साथ-साथ भक्तों को आध्यात्मिक चेतना और प्रेम के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। इस वर्ष 11 सितम्बर को राधा अष्टमी मनाई जाएगी, इस ख़ास मौके पर पेश है कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Radha Ashtami 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
प्रेम को भी खुद पर गुमान है क्योंकि,
राधा-कृष्ण का प्रेम हर दिल में विराजमान हैं
राधा अष्टमी 2024 की हार्दिक बधाई।

2.
कर भरोसा राधे नाम का, धोखा कभी न खायेगा
हर मौके पर कृष्ण, तेरे घर सबसे पहले आयेगा।
जय श्री राधेकृष्ण,राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई।

3.
बैकुंठ में भी ना मिले जो वो सुख,
कान्हा तेरे वृंदावन धाम में है,
कितनी भी बड़ी विपदा हो चाहे,
समाधान तो बस श्री राधे के नाम में है।
राधा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
4.
राधा त्याग की राह चली तो,
हर पथ फूल बिछा गए कृष्ण,
राधा ने प्रेम की आन रखी तो,
प्रेम का मान बढ़ा गए कृष्ण।
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं!
Happy Radha Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

5.
राधा कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था,
दुनियां को प्यार का सही अर्थ जो समझाना था
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
कर भरोसा राधे नाम का,
धोखा कभी न खाएगा,
हर मौके पर कृष्ण,
तेरे घर सबसे पहले आएंगे।
हैप्पी राधा अष्टमी!

7.
राधा की चाहत है कृष्ण
उसके दिल की विरासत है कृष्ण
चाहे कितना भी रास रचा ले कृष्ण
दुनिया तो फिर भी यही कहती है
राधा अष्टमी की आपको बहुत बधाई
8.
अगर हमने श्री राधा जी के श्री कृष्ण के प्रति समर्पण को जान लिया
तो समझ लेना हमने प्रेम को सच्चे अर्थों में जान लिया
राधा रानी के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी 2024 की हार्दिक बधाई।
9.
राधा मुरली-तान सुनावें,छीनि लियो मुरली कान्हा से.
कान्हा मंद-मंद मुस्कावें,राधा ने धुन,प्रेम की छेड़ी।
कृष्ण को तान पे,नाच नचावें.जय श्री राधे कृष्णा
राधा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
