Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes: बचपन से हर सुखदुख साथ बांटने वाले भाई-बहनों को दें राखी की बधाई
Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes in Hindi: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की अनमोल बंधन को मनाने का अवसर है, जो हर साल उत्साह और प्यार से भरा होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य और सुरक्षा की कामना करती हैं।
भाई भी बहन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और स्नेह को बढाता है, उसे उपहार देकर और उसका सम्मान करके। इस पावन अवसर पर, परिवार का हर सदस्य मिलकर इस खूबसूरत रिश्ते की खुशी और मजबूती को महसूस करता है, और एक-दूसरे के साथ प्रेम और विश्वास की नई ऊँचाइयों को छूता है। इस वर्ष 19 अगस्त को देशभर में रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया जाएगा। पेश है इस ख़ास मौके पर बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
थोड़ा सा प्यार,थोड़ी सी तकरार
ऐसा ही होता भाई-बहन का त्योहार
हैप्पी रक्षाबंधन!
2.
रक्षाबंधन के इस पवित्र त्योहार पर
भगवान आपकी जोड़ी को हमेशा खुशहाल बनाए रखें
भाई-बहन का रिश्ता हमेशा प्यार और सुरक्षा से भरा रहे।
हैप्पी राखी!
3.
रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाईयां
ये त्यौहार आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे
भाई-बहन का प्यार हमेशा बना रहे।

4.
लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।
Happy Rakhi Wishes and Quotes for Brothers in Hindi
5.
आसमान पर सितारे है जितने,
उतनी जिंदगी हो तेरी।
किसी की नजर न लगे,
दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से
बस यह दुआ है मेरी।
हैप्पी रक्षाबंधन!
6.
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
7.
रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।
8.
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी !
Happy Rakhi Wishes and Quotes for Sisters in Hindi
9.
राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार।
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।
10.
आज दिन बहुत खास है,
बहन के लिए कुछ मेरे पास है।
उसके सुकून के खातिर ओ बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे आस-पास है।
हैप्पी राखी!
11.
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता !
12.
याद है हमारा वो बचपन,
वो लड़ना, झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
हैप्पी रक्षाबंधन !
Happy Rakhi Messages and Quotes for Brother Sister in Hindi
13.
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।
हैप्पी रक्षाबंधन!
14.
किसी के जख्मों पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं !
15.
खुश किस्मत होती है वो बहन
जिसके सर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है
Happy Raksha Bandhan!
Happy Raksha Bandhan Status and Captions in Hindi
16.
हम इस रक्षा बंधन पर साथ नहीं हैं,
लेकिन इससे आपके लिए मेरा प्यार नहीं बदलेगा।
मैं हमेशा आपकी देखभाल करने और
आपकी रक्षा करने का वादा करता हूं।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं !
17.
तोड़े से भी ना टूटे, यह ऐसा मन बंधन है
इस बंधन को सारी दुनिया कहती रक्षाबंधन है
बहुत मजबूत होती है रेशमी धागे की पावन डोर
जीवनभर बांधे रखती है भाई-बहन के स्नेह की डोर !
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं !
18.
यह बंधन धागे का नहीं
स्नेहा का है इसमें प्यार और लाड़ दोनों हैं
ऐसा ही बना रहे भाई-बहन का हमेशा साथ
Happy Raksha Bandhan 2024!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications