Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Ram Lalla Pran Pratishtha Wishes: 22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा, इन संदेशों के साथ दें बधाई
Ram Lalla Pran Pratishtha Wishes: 22 जनवरी एक ऐतिहासिक तारीख है, जिसे राम भक्त कभी नहीं भूल सकते। यही वह दिन था जब 2024 में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उस दिन राम भक्तों के बीच खुशी और उल्लास का माहौल था।
भगवान रामलला की अद्भुत बाल रूप की प्रतिमा ने हर किसी का मन मोह लिया था। ऐसा लगा मानो स्वयं भगवान साक्षात दर्शन दे रहे हों। इस साल, 22 जनवरी 2025 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होगा।

11 जनवरी को मनाई गई पहली वर्षगांठ
हालांकि, 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस नहीं मनाया जाएगा। यह पहले ही 11 जनवरी 2025 को "प्रतिष्ठा द्वादशी" के रूप में मनाया जा चुका है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्णय के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हिंदू त्योहारों की तरह हिंदू पंचांग के अनुसार मनाया जाएगा। जैसे दिवाली, होली, जन्माष्टमी आदि विशेष तिथियों पर मनाए जाते हैं, वैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह भी पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मनाई जाएगी।
इस बार यह तिथि 11 जनवरी 2025 को थी, इसलिए प्रतिष्ठा द्वादशी का उत्सव उसी दिन मनाया गया।
22 जनवरी को भी होगी खास तैयारी (First Anniversary of Ram Mandir)
हालांकि 22 जनवरी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस विशेष दिन की पहली वर्षगांठ है। इस दिन भी उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। राम भक्त इस दिन को विशेष तरीके से मनाने की योजना बना रहे हैं।
22 जनवरी का यह दिन राम भक्तों के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक है। हालांकि मुख्य उत्सव 11 जनवरी को मनाया गया, लेकिन 22 जनवरी को भी अयोध्या में खास आयोजन होने की उम्मीद है। इस मौके पर अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ ये शुभकामनाएं शेयर करें।
22 जनवरी 2025 को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं (Happy Ram Lalla Pran Pratishtha Wishes in Hindi)
1. "जय श्रीराम! रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।"
2. "अयोध्या नगरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं। यह दिन हमें धर्म और आस्था के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।"
3. "रामलला के चरणों में शीश नवाते हुए, सभी भक्तों को इस पावन दिन की शुभकामनाएं। जय श्रीराम!"
4. "अयोध्या की पवित्र भूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।"
5. "रामलला का आशीर्वाद आपके जीवन को रोशन करे और हर मुश्किल का अंत करे। प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं।"
Happy Ram Lalla Pran Pratishtha Anniversary Wishes in Hindi
6. "अयोध्या नगरी में गूंजते जय श्रीराम के नारों के साथ इस विशेष दिन को मनाएं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर बधाई।"
7. "रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन दिन पर भगवान राम आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। जय श्रीराम!"
8. "इस शुभ अवसर पर भगवान राम का आशीर्वाद आपके परिवार को खुशियों और शांति से भर दे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई।"
9. "रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने का यह दिन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शुभकामनाएं।"
10. "जय श्रीराम! इस पावन दिन पर रामलला का आशीर्वाद हम सभी के जीवन को मंगलमय बनाए। रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











