Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Happy Sawan Month 2024: शिवजी के प्रिय सावन माह के शुभारंभ पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Happy Sawan Month 2024 Wishes: सावन महीना हिन्दू कैलेंडर में श्रावण मास कहलाता है और यह भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में शिव भक्त अपने व्रतों और पूजाओं से भगवान शिव की अराधना करते हैं। यह महीना विशेष रूप से उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, जहां लोग बाबा भोलेनाथ की भक्ति में रत रहते हैं।
श्रावण के दिनों में सुबह-सुबह भगवान शिव की पूजा करने और उनके ध्यान में लीन होने का विशेष महत्व होता है। सावन में लोग भगवान शिव के नाम जपते हैं और उनके गुणों की महिमा गाते हैं, जिससे उनका जीवन सफलता और खुशी से भरा रहे। इस वर्ष 22 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहे हैं। इस बेहद ख़ास मौके पर पेश हैं सावन की शुरुआत से जुड़े कुछ शुभकामना सन्देश -

Happy Sawan Month 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
मन छोड़ व्यर्थ की चिंता
तू शिव का नाम लिए जा
शिव अपना काम करेंगे तू
अपना काम किए जा
ॐ नम:शिवाय
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
ओम में ही आस्था, ओम में ही विश्वास
ओम में ही शक्ति, शिव हैं सारा संसार
भगवान शिव के साथ होती है, हमेशा नई शुरूआत
हैप्पी सावन 2024!

3.
भोले आएं आपके द्वार
खुशियों से भरा रहे आपका संसार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख समृद्धि
सावन की शुभकामनाएं!
4.
भोले की भक्ति में रंग जाओ
हो जाओ शिवमय, हंसकर करो भोले की भक्ति
हाथ उठाकर कहो हर हर महादेव
श्रावण माह की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Sawan Month 2024 Messages and Status in Hindi
5.
सत्य ही शिव, शिव ही सुंदर
जीवन के हर कष्टों से मुक्ती दिलाने वाला बाबा भोलेनाथ है
इसकी भक्ति से हर रास्ते होते आसान है
सावन की शुभकामनाएं!
6.
भोले की भक्ति में होती है शक्ति
जो दिल में होता है वो मनोकामना होती है पूरी
भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे आपके साथ
यही भगवान से प्रार्थना है हमारी
सावन की शुभकामनाएं!
7.
शिव की महिमा अपरंपार है
शिव करते सबका उद्धार हैं
उनका आशीर्वाद हर किसी पर बना रहे
यही हाथ जोड़कर भोले से हमारी पुकार है
श्रावण माह की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Sawan Month 2024 Greetings in Hindi
9.
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन का त्योहार!
10.
कण-कण में शिव हैं, हर शब्द में शिव हैं
आने वाले समय में शिव हैं, अच्छे कार्य के संपन्न होने में शिव हैं
आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!
11.
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।
सावन की शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications