Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Sawan Shivratri 2024 Wishes: सावन शिवरात्रि के मौके पर प्रियजनों को भेजें शिवकृपा से जुड़े ये शुभकामना संदेश
Happy Sawan Shivratri 2024 Wishes: सावन शिवरात्रि हिंदू धर्म में एक विशेष पर्व है, जो भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। यह पर्व सावन (श्रावण) माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस माह में शिव भक्त विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। सावन शिवरात्रि का महत्व आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बहुत अधिक है।
इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने और मंत्र जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं। इस दिन उपवास रखने और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से पापों का नाश होता है। सावन शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है।

कई पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने अपनी तीसरी आँख खोली थी और ब्रह्मांड को विनाश से बचाया था। एक अन्य कथा के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। सावन शिवरात्रि 2024 के पावन मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं।
Happy Sawan Shivratri 2024 Wishes and messages in Hindi
1.
सावन शिवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

2.
ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योमुर्क्षीय मामृतात्।
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
3.
तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

4.
बस एक फूल,
और एक बेलपत्र,
एक लोटा हो जल की धार,
इतने में ही भोलेनाथ कर दें
हम सबका उद्धार।
हैप्पी सावन शिवरात्रि !
5.
अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

Happy Sawan Shivratri 2024 Quotes and Status in Hindi
6.
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
हैप्पी सावन शिवरात्रि !

7.
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
8.
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान
मैं तो भस्मधारी हूं
भस्म से होता जिनका श्रृंगार
मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं!
हैप्पी शिवरात्रि !
9.
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
हैप्पी शिवरात्रि !

10.
एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं !
Happy Sawan Shivratri 2024 Whatsapp Captions and Wishes in Hindi
11.
हाथों की लकीरों से ज्यादा महादेव
के फैसले पर यकीन है,
वो जब जो करेंगे बहुत अच्छा करेंगे।
हर हर महादेव!
12.
आज जमा लो भांग का रंग
आपके जीवन बीते खुशियों के संग
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर
आपकी जिंदगी में भर जाए नई उमंग!
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
13.
गरज उठे गगन सारा
समंदर छोड़े, अपना किनारा
हिल जाये जहान सारा
जब गूंजे महादेव का नारा
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !
14.
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो भस्मधारी हूं,
भस्म से होता जिनका श्रृंगार,
मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं।
हैप्पी सावन शिवरात्रि 2024!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
