Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Teesra Sawan Somwar WIshes: सावन का तीसरा सोमवार आज, प्रियजनों को जरूर भेजें ये शुभकामनाएं
Teesra Sawan Somwar Wishes: सावन सोमवार का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस महीने के प्रत्येक सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है।
भगवान शिव को समर्पित यह दिन भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र होता है। मान्यता है कि सावन सोमवार के व्रत और पूजा से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। विशेषकर महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की प्राप्ति और परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं।
इस दिन भक्त शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध, और धतूरा अर्पित करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। सावन सोमवार का व्रत और पूजा व्यक्ति की मनोकामनाओं की पूर्ति और पापों के नाश में सहायक माना जाता है। इस प्रकार, सावन सोमवार का दिन भगवान शिव की भक्ति और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने का विशेष अवसर होता है।
साल 2024 में सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को पड़ रहा है। सावन माह के तीसरे सोमवार के मौके पर अपने रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें ये संदेश।

Happy Sawan Third Somwar Wishes and Quotes in Hindi
1.
सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है.
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
Sawan Ka Teesra Somwar Wishes and Quotes in Hindi
4.
कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

5.
सारे दुख सारे कष्ट सारे सभी दूर हो जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करें,
हर मनोकामना आपकी पूरी हो, यही प्रार्थना करें,
खुशियों की हो लहर, दुखों का हो नाश,
शिव की कृपा से हो हर दिन आपका खास।
सावन माह के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
7.
सावन की बूंदों से भरे हैं आसमान,
सोमवार की सुबह लाए सुख और शांति का मान,
भोलेनाथ की कृपा से जीवन हो उज्जवल और साफ,
आपके इस दिन हो खुशियों की बारिश बहुत खास।
तृतीया सावन सोमवार की शुभकामनाएं!
Happy Sawan Somwar 2024 Wishes and Messages in Hindi
8.
कण-कण में शिव हैं, हर शब्द में शिव हैं
आने वाले समय में शिव हैं, अच्छे कार्य के संपन्न होने में शिव हैं
आपको सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
9.
भोले आएं आपके द्वार
खुशियों से भरा रहे आपका संसार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख समृद्धि
सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं!
10.
शिव शंकर का प्यारा सा रूप है,
सच्चे दिल से जो पुकारे उसका भोले से मिलन है।
महादेव की महिमा अपरंपार है,
उनकी कृपा से ही सबका उद्धार है।
सावन का तीसरा सोमवार आपके लिए शुभ हो!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
