Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes: अल्लाह की ख़ास रहमत पाने की रात है शबे मेराज, शेयर करें ये दुआएं मुबारकबाद
Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes in Hindi: इस्लाम धर्म में शब ए मेराज का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसे इस्लामी कैलेंडर के रजब महीने की 27वीं रात को मनाया जाता है। इस रात को पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह के हुक्म से स्वर्ग की यात्रा पर ले जाया गया था, जिसे "मेराज" कहते हैं।
इस रात को पैगंबर मोहम्मद साहब को जिब्रील फरिश्ते के साथ बुराक नामक अलौकिक सवारी पर मक्का से बैतुल मक़दिस (जेरूसलम) और फिर सात आसमानों की यात्रा पर ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने अल्लाह से मुलाकात की और 50 नमाजों का हुक्म मिला, जिसे बाद में घटाकर 5 नमाजें प्रतिदिन कर दी गईं। इस घटना ने इस्लाम धर्म में नमाज को अनिवार्य किया।

इस पवित्र रात को मुसलमान इबादत में बिताते हैं। कुरान पढ़ना, नफिल नमाज अदा करना और अल्लाह से दुआ मांगना आम प्रथा है। यह रात आत्मा को शुद्ध करने, अपने कर्मों का आकलन करने और अल्लाह के करीब आने का बेहतरीन अवसर मानी जाती है।
शब ए मेराज हर मुसलमान को इस बात की याद दिलाती है कि ईश्वर के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण से जीवन को आध्यात्मिक ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है।
Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes In Hindi
1.
या अल्लाह इससे पहले कि ये दुनिया मुझे रुसवा कर दे,
तू मेरे जिस्म, मेरी रूह को अच्छा कर दे,
ये जो हालत है मेरी, मैंने बनाई है मगर,
जैसा तू चाहता है अब मुझे वैसा कर दे,
मेरे हर फैसले में तेरी रजा शामिल हो,
जो तेरा हुक्म हो, वो मेरा इरादा कर दे.
शब-ए-मेराज मुबारक 2025
2.
किस्मत बदल जाएगी, जरा दिल से दुआ करो,
दुनिया भी हिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो,
दिन रात में एक लम्हा कबूलियत की घड़ी है,
मंजिल भी मिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो.
शब-ए-मेराज मुबारक 2025
3.
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
शब-ए-मेराज मुबारक!
4.
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
शब-ए-मेराज मुबारक!
5.
इबादत से दिल को आबाद करना
और गुनाहों को दिल से आजाद करना
हमारी बस इतनी गुजारिश है
कि हमें भी दुआ में याद करना।
शब-ए-मेराज मुबारक!
Happy Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes and Messages in Hindi
6.
शब-ए-मेराज की मुबारक रात, अल्लाह से दुआ है कि वह आपकी जिंदगी में बरकत और रहमत नाज़िल करे। अमीन।
7.
इस पवित्र रात पर अल्लाह से दुआ करें कि आपकी दुआएं कबूल हों और आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए। शब-ए-मेराज मुबारक।
8.
शब-ए-मेराज की पाक रात पर आपके गुनाह माफ हों और अल्लाह की रहमत आपके दिल और घर पर बरसती रहे।
9.
इस खास रात पर अल्लाह से अपनी हिदायत और रहमत की दुआ करें। शब-ए-मेराज की दिली मुबारकबाद।
10.
अल्लाह से दुआ है कि वह आपकी मुश्किलें आसान करे, आपको सुकून और खुशी दे। शब-ए-मेराज मुबारक।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
