Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Happy Shardiya Navratri 2024 First Day: नवरात्रि के प्रथम दिन पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Shardiya Navratri 2024 First Day: शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन माँ दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री, पर्वतराज हिमालय की पुत्री और देवी पार्वती का अवतार मानी जाती हैं। उनके इस रूप की पूजा करने से भक्तों को शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन की प्राप्ति होती है।
प्रथम दिन को कलश स्थापना या घट स्थापना के रूप में भी जाना जाता है, जो नवरात्रि पूजा का प्रारंभिक और महत्वपूर्ण चरण है। इस दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर उसमें जल, आम के पत्ते, सुपारी, सिक्के और नारियल रखा जाता है। कलश को भगवान गणेश और देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है, और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।
शैलपुत्री देवी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए भक्त इस दिन सफेद वस्त्र धारण कर माँ की आराधना करते हैं। उन्हें गाय का घी अर्पित करने से भक्तों को निरोगी काया और दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है।

इस प्रकार नवरात्रि के प्रथम दिन से देवी दुर्गा की आराधना का शुभारंभ होता है, और नौ दिनों तक माँ के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती है।
साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर से हो रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन देवी शैलपुत्री का पूजन करें और अपने प्रियजनों को इसकी शुभकामनाएं दें।
Happy Shardiya Navratri 2024 First Day Wishes and Quotes in Hindi
1.
हो जाओ तैयार, मां दुर्गा आने वाली है
सजा लो दरबार मां वैष्णो आने वाली हैं
शेर पर सवार हो कर मां आने वाली है
आपके दु:खों को हरने आने वाली हैं !
हैप्पी नवरात्रि!

2.
लाल रंग से सज़ा मां का दरवार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
3.
शेर पर सवार होकर
खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां
हम सबकी जगदंबे मां
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

4.
मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा
ख़ुशियां महके आपके घर-आंगन
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
Happy Shardiya Navratri First Day Mata Shailputri Wishes and Quotes in Hindi
5.
हर जीव के मुक्ति का मार्ग है मां,
जग की पालनहार है मां,
सबकी भक्ति का आधार है मां,
असीम शक्ति की अवतार है मां।
शारदीय नवरात्रि शुभ हो!

6.
जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां।
हैप्पी नवरात्रि !
7.
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
8.
मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दीया दिल में जलाने का पर्व है।
नवरात्रि की हार्दिक बधाई!

Happy Shardiya Navratri 2024 First Day Wishes and Messages in Hindi
9
नमो देवी महाविधे नमामि चरणौ तव।
सदा ज्ञानप्रकाशं में देहि सर्वार्थदे शिवे।।
10.
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते !!
11.
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
12.
या देवी सर्वभूतेषु.. शक्तिरूपेण संस्थिता:
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
