Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Shattila Ekadashi 2025 Wishes: षटतिला एकादशी के पावन मौके पर प्रियजनों के साथ शेयर करें ये शुभकामनाएं
Happy Shattila Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: षटतिला एकादशी माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। 2025 में यह व्रत 25 जनवरी, शनिवार को रखा जाएगा।
यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और तिल के उपयोग के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पापों का नाश होता है, पितरों को शांति मिलती है, और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

षटतिला एकादशी पर तिल का छह तरीकों से उपयोग अनिवार्य माना गया है-स्नान, तर्पण, दान, भोजन, दीपदान, और हवन। इस दिन तिल से स्नान करने और तिल का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, तिल से बनी मिठाइयों का भोग लगाने और इसे ग्रहण करने से आरोग्य और आध्यात्मिक लाभ होते हैं।
इस व्रत का पारण 26 जनवरी को सुबह 7:12 बजे से 9:21 बजे के बीच किया जाएगा। व्रत पारण के बाद जरूरतमंदों को तिल, वस्त्र, और भोजन का दान करना शुभ माना जाता है। यह एकादशी पवित्रता और आत्मिक शुद्धि का पर्व है।
Happy Shattila Ekadashi 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1.
ताल बजे और बजे मृदंगा,
बजे श्री हरि की वीणा,
करें भगवान विष्णु की जय-जयकार
माघ एकादशी पर करें उनका गुणगान।
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.
ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
भगवान विष्णु आपको सुख, शांति, समृद्धि,
यश और कीर्ति प्रदान करें।
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
3.
ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
यह षटतिला एकादशी का व्रत आपके पापो से
मुक्ति दिलाएँ साथ ही इस लोक के,
सुख भोगते हुए स्वर्ग की प्राप्ति कराए।
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.
षटतिला एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपके सभी पाप नष्ट करें।
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Shattila Ekadashi 2025 Messages and Status in Hindi
5.
शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।।
लक्ष्मीकान्तंकमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
6.
ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
इस षटतिला एकादशी के व्रत से
भगवान विष्णु की कृपा से आपको
वाजपेयी यज्ञ के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति हो
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
7.
हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
षटतिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
8.
षटतिला एकादशी के पावन अवसर पर श्रीहरि विष्णु
आपके सभी पापों का करें नाश
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः
षटतिला एकादशी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
