Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Teesra Mangala Gauri Vrat 2024 Wishes: सावन के तीसरे मंगला गौरी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Teesra Mangala Gauri Vrat Wishes: मंगला गौरी व्रत एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है, जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह व्रत सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। इस दिन महिलाएं विशेष रूप से माता गौरी की पूजा करती हैं, जो सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की देवी मानी जाती हैं। व्रति महिलाएं दिनभर उपवासी रहकर व्रत करती हैं और विशेष पूजा विधि का पालन करती हैं।
पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार के साथ माता की प्रतिमा को सजाया जाता है और श्रद्धा पूर्वक अर्चना की जाती है। सावन माह में आने वाला मंगला गौरी व्रत का उद्देश्य जीवन में सुख, समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली प्राप्त करना होता है। इस वर्ष का तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त को मनाया जाएगा। पेश हैं तीसरे मंगला गौरी व्रत की बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Teesra Mangala Gauri Vrat Wishes and Quotes in Hindi

1.
मूरत मंगला गौरी मां की है बसी नयन में,
खुशबू माता के प्यार की महकी चमन में,
मैं हो जाऊं बलिहारी, सब कुछ मां पर वारी,
दर्शन दे दो माता मैं आई शरण तिहारी
तीसरे मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!

2.
सर्वमंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरणनेताम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
3.
द्वारे इसके जगमग ज्योति है जलती,
दिल में हो जो इच्छा वो है सदा फलती,
भीड़ पड़े जब हम पर इसको हैं पुकारे,
आंखों में बसे इसके मनभावन नजारे
तृतीय मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!

4.
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
Happy Third Mangala Gauri Vrat Wishes and Quotes in Hindi

5.
मां गौरी तुम हो शिव प्यारी,
छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी,
सावन के महीने आता व्रत है,
जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है,
मां मंगला गौरी सब पर कृपा करें
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!

6.
कूटि चंद्रिका सुभग शिर, जयति जयति सुख खानि,
पार्वती निज भक्त हित, रहहु सदा वरदानि।
तीसरे मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
7.
आपका नाम गौरी भी है,
आपकी नाम पार्वती भी है,
आप सबका मंगल करती हैं,
आप भक्तों के दुख हरती हैं
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
