Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Wishes: नवरात्रि पूजन के बीच विनायक चतुर्थी आज, शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Wishes: अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली विनायक चतुर्थी को भगवान गणेश की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। इसे विनायक चतुर्थी या वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है "इच्छाओं को पूरा करने वाला"। इस दिन गणेश जी की पूजा करके जीवन में सुख, समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति की कामना की जाती है।
विनायक चतुर्थी पर भक्तगण व्रत रखते हैं और गणपति की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा में भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक, और लाल पुष्प अर्पित किए जाते हैं। साथ ही, गणेश मंत्रों का जाप और आरती की जाती है।

यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ होता है जो नई शुरुआत कर रहे होते हैं या जिनके जीवन में कठिनाइयाँ हैं। गणेश जी के आशीर्वाद से सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। विनायक चतुर्थी के मौके पर प्रियजनों को ये शुभकामनाएं जरूर भेजें।
विनायक चतुर्थी 2024 तिथि और मुहूर्त
अक्टूबर 6, 2024, रविवार
विनायक चतुर्थी
10:58 ए एम से 01:19 पी एम
चतुर्थी
02 घण्टे 21 मिनट्स
आश्विन, शुक्ल चतुर्थी
प्रारम्भ - 07:49 ए एम, अक्टूबर 06
समाप्त - 09:47 ए एम, अक्टूबर 07
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
रूप बड़ा निराला, गणपति मेरा बड़ा प्यारा
जब कभी भी कोई आई मुसीबत
मेरे बप्पा ने पल में हाल कर डाला !
हैप्पी विनायक चतुर्थी 2024!
2.
करके जग का दूर अंधेरा,
आई सुबह लेकर साथ खुशियां !
गणपति जी की होगी कृपा,
हैं सब पर आशीर्वाद उनका
हैप्पी विनायक चतुर्थी!
3.
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है
विनायक चतुर्थी की बधाई 2024!
4.
ओम गं गणपतये नमो नमः
श्री सिद्धी विनायक नमो नमः
अष्टविनायक नमो नमः
गणपति बप्पा मौर्या !
विनायक चतुर्थी 2024!
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Wishes and Messages in Hindi
5.
लड्डू जिनका भोग है मूषक है सवारी
सुखकर्ता दुखहर्ता जग पालन हारी !
विनायक चतुर्थी की बधाई !
6.
जीवन सुंदर सुखद है बन जाता
जब कोई गणेश का हो जाता !
हैप्पी विनायक चतुर्थी !
7.
मोदक की खुशबू और मीठा पान
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको, गणपति का त्यौहार।
हैप्पी विनायक चतुर्थी!
8.
हर दिल में गणेश जी बसते हैं,
हर इंसान में उनका वास है,
तभी तो यह त्यौहार हम सभी लिए खास है !
विनायक चतुर्थी की शुभकामाएं !
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Greetings and Status in Hindi
9.
कर दो हमारे जीवन से दुख-दर्दों का नाश,
चिंतामुक्त करके पूरण कर दो सारे काज !
हैप्पी विनायक चतुर्थी!
10.
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आये कोई गम।
विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं!
11.
वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
