Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Vishwakarma Puja 2024 Wishes: विश्वकर्मा पूजा के पावन दिन पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Vishwakarma Puja 2024 Wishes: विश्वकर्मा पूजा भारतीय संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा की आराधना के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें निर्माण, सृजन और शिल्प के देवता माना जाता है। यह पर्व हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सभी प्रकार के यंत्रों, उपकरणों और वास्तुकला के रचनाकार के रूप में जाना जाता है।
इस दिन विशेष रूप से इंजीनियरों, कारीगरों, निर्माणकर्ताओं, तकनीशियनों और मशीनों से जुड़े लोग अपने औजारों और कार्यस्थलों की पूजा करते हैं। कारखानों, औद्योगिक इकाइयों और कार्यशालाओं में लोग अपने उपकरणों की साफ-सफाई कर उन्हें सजाते हैं और भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता और समृद्धि की कामना करते हैं।
विशेष हवन और पूजा के आयोजन के बाद प्रसाद बांटा जाता है। यह दिन रचनात्मकता, श्रम की पूजा और तकनीकी ज्ञान के महत्व को दर्शाता है, और सभी कार्यों में उत्कृष्टता की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा पूजा 2024 के पावन मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं।
Happy Vishwakarma Puja 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
तुम हो सकल सृष्टि कर्ता
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे
आपके दर्शन को हम भक्त तरसें !
विश्वकर्मा पूजा की बधाई !
2.
भगवान विश्वकर्मा की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी नाम लेता है भगवान विश्वकर्मा का
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है !
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा!

3.
ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं
करुणा का प्रयास से जल मांगते हैं
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं !
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई !
4.
ब्रह्म विद्या धारिणी भुवना माता
अष्टम वसु महर्षि प्रभास पिता
पुत्र विश्वकर्मा शिल्प शास्त्री
कर्म व्यापार जगत दृष्टि !
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं !
Happy Vishwakarma Puja 2024 Messages and Greetings in Hindi
5.
आप हो संसार के पालन करता
हमारे हो तुम आप हरता
हर पल नाम आपका जपते हम
हर मुश्किल को दूर करते तुम !
विश्वकर्मा पूजा 2024 की हार्दिक बधाई !

6.
मिले सहारा आपका जब हमें
हर गम जिन्दगी से हो जाये दूर।
हमेशा रहें हम आपके भक्त
चमके आपके चेहरे पर नूर।
विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं!
7.
जिन्हें कर्म में विश्वास है
विश्वकर्मा जी उनके पास है !
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा!
8.
एक दो तीन चार,
विश्वकर्मा जी की जय जयकार
पांच छ: सात
विश्वकर्मा जी हैं सबके साथ !
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई !
Happy Vishwakarma Puja 2024 Captions and Status in Hindi
9.
तुम हो विश्व के पालन करता
हमारे हो तुम दुख हरता
हर पल नाम तुम्हारा जपते हम
हर मुश्किल को दूर करते तुम !
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनायें!
10.
ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं
करुणा का प्रयास से जल मांगते हैं
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं।
विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं
11.
धन, वैभव, सुख-शान्ति देना
भय, जन-जंजाल से मुक्ति देन
संकट से लड़ने की शक्ति देना
हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा !
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई !
12.
विश्व विश्वकर्मा प्रभु मेरा
हो प्रसन्न हम बालक तेरा
तू सदा इष्टदेव हमारा
सदा बसो प्रभु मन में हमारे !
विश्वकर्मा पूजा शुभ हो!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
