Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Kajari Teej 2024: इस साल कजरी तीज पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, सुहागिन महिलाओं को मिलेगा दोगुना फल
Kajari Teej 2024 Kab Hai: सनातन धर्म में कजरी तीज को बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग विशेष विधि विधान से भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है इसलिए संपूर्ण विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु हेतु एवं परिवार में सुख शांति समृद्धि प्राप्ति हेतु व्रत रखती है। कजरी तीज का पावन पर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार जैसे उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है।

इस वर्ष कजरी तीज का पावन व्रत 22 अगस्त को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक विवाहित महिलाएँ इस दौरान निर्जला व्रत का पालन करती है और भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करती है। कजरी तीज का व्रत विवाहित महिलाएँ अपनी पति की लंबी आयु और घर में सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए रखती है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कजरी तीज 2024 की तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन बन रहे अद्भुत संयोग के बारे में।
कजरी तीज 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (Kajari Teej 2024 Kab Hai?)
हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 21 अगस्त दिन सायं काल 5:06 से प्रारंभ होगी। वहीं इसके अगले दिन यानी 22 अगस्त दिन दोपहर 1:46 पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त को रखा जाएगा।
कजरी तीज 2024 शुभ योग
वैदिक पंचांग के मुताबिक सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि 10:05 से अगले दिन प्रातःकाल 5:55 तक रहेगा। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त प्रातःकाल 11:58 से 12:50 तक रहेगा। फिर अमृत काल सायं काल 5:45 से रात्रि कालीन 7:13 तक रहेगा। वही विजय मुहूर्त प्रातःकाल 5: 48 से 5:49 तक रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान पूजा पाठ और मांगलिक कार्य करने से घर में सुख, शांति तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है और पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
