Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Kamika Ekadashi 2024: जानें कब है सावन महीने की पहली एकादशी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Kamika Ekadashi 2024 Kab Hai: शास्त्रों में एकादशी तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। एकादशी तिथि जगत के पालनहार विष्णु नारायण को समर्पित है। वहीं आपको बता दे कि 1 वर्ष में कुल 24 एकादशी आती है। हर महीने में दो एकादशी पड़ती है।
हम यहां बात करने जा रहे हैं उस एकादशी के बारे में जो प्रत्येक वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन कामिका एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष 31 जुलाई को यह मनाई जाएगी।
इस दिन घ्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है जिससे इस दिन का महत्व विशेष रूप से बढ़ गया है। आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं कामिका एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

कामिका एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 31 जुलाई को सायं काल 4:30 पर प्रारंभ हो रही है और अगले दिन यानी 1 अगस्त सायं काल 3:54 पर इसकी समाप्ति हो जाएगी। वहीं सूर्योदय को आधार मानते हुए कामिका एकादशी मुख्य रूप से 31 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं 1 अगस्त को प्रातः काल 5:42 से लेकर 8:24 तक पारण कर सकते हैं।
जानिए कामिका एकादशी का महत्व
कामिका एकादशी का व्रत करने वाले जातक को भगवान जगत के पालनहार विष्णु नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति भी मिलती है। साथ ही रोग, दोष तथा कष्टों से भी छुटकारा मिलता है। कामिका एकादशी का, व्रत करने वाले जातक को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। कामिका एकादशी पर पूजन करने से पितरों का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही एकादशी के दिन दान पुण्य करना भी बहुत ही लाभकारी साबित होता है। कामिका एकादशी में पूजा करने से सुख, शांति तथा समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
