Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karwa Chauth 2024: क्या इस साल भी चांद कराएगा इंतजार, जानें कब रखा जाएगा करवाचौथ व्रत?
Karwa Chauth 2024 Kab Hai: करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु हेतु निर्जला व्रत रखती हैं तथा भगवान से प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान गणपति जी और करवा चौथ माता की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।
इस दिन शुभ मुहूर्त में समस्त सुहागिन महिलाएं पूजा के साथ-साथ करवा चौथ की कथा भी सुनती हैं। फिर रात्रि में चांद निकलने के पश्चात चांद की श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना करती हैं। इस व्रत को कई जगह करक चतुर्दशी भी कहा जाता है। तो आईए जानते हैं इस वर्ष करवा चौथ व्रत कब है? पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और चंद्रोदय कब होगा?

करवा चौथ व्रत 2024 कब है? (Karwa Chauth 2024 Kab Hai?)
इस वर्ष करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर प्रातः काल 6:46 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर दिन सोमवार प्रातः काल 4:16 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी।
करवा चौथ व्रत का समय:
करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार प्रातः काल 6:09 मिनट से लेकर सायं काल 7:44 मिनट तक रखा जाएगा।
करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय: (Karwa Chauth Ka Chand Kab Nikalega?)
करवा चौथ के पावन पर्व पर चंद्रोदय का समय सायं काल 7:44 मिनट पर होगा, अर्थात 7:44 मिनट पर सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना प्रारंभ कर सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications