Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Samagri List: पहली बार रखने जा रही हैं करवाचौथ व्रत तो यहां देखें पूजा थाली की सामग्री लिस्ट
Karwa Chauth Samagri List: करवा चौथ 2024 का पर्व 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं सुबह से लेकर रात तक पानी तक नहीं पीतीं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं।
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5:46 बजे से 7:02 बजे तक रहेगा, और चंद्रोदय का समय रात 7:54 बजे है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण को मजबूत करने वाला पर्व माना जाता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की लंबी उम्र और सुखद जीवन की प्रार्थना करते हैं।

यदि इस साल आप पहली बार करवाचौथ का व्रत करने जा रही हैं तो आपको सही सामग्री के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि करवा चौथ की पूजा में किन किन सामान की जरूरत होती है।
करवा चौथ सरगी लिस्ट (Karwa Chauth 2024 Sargi List)
- फल
- सूखे मेवे
- नारियल पानी
- बिना मसाले वाला भोजन
- मिठाई (जैसे हलवा या खीर)
- पानी, दूध
- वस्त्र, बिछिया, पायल
- सोलह श्रृंगार
करवा चौथ 2024 सामग्री (Karwa Chauth 2024 Samagri List)
- मिट्टी या तांबे का करवा
- करवा ढकने के लिए ढक्कन
- 5 या 7 सींक
- फूल, माला
- करवा चौथ की थाली, छलनी
- व्रत कथा की पुस्तक
- पान, कलश
- चंदन, हल्दी, चावल
- मिठाई, कच्चा दूध, दही, घी, शहद
- रोली, कुमकुम, मौली, अक्षत
- घी का दीपक, अगरबत्ती
इन सामग्रियों के साथ करवा चौथ की पूजा सफलतापूर्वक संपन्न की जाती है, जो पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











