Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Mokshada Ekadashi Ke Din Hair Cut: मार्गशीर्ष माह की एकादशी पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Mokshada Ekadashi Ke Din Hair Cut: मोक्षदा एकादशी हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व रखने वाली तिथि है। यह एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में आती है और इसे पवित्रता, धर्म और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है।
मोक्षदा एकादशी पर विशेष विधि विधान से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा अर्चना की जाती है जिससे घर में आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

साथ ही उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मिलता है। कुछ कार्य हैं जिन्हें मोक्षदा एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए। इससे श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं। इन्ही में से एक काम है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन बाल कटवाना।
मोक्षदा एकादशी 2024 की तिथि (mokshada Ekadashi 2024)
मोक्षदा एकादशी बुधवार, दिसम्बर 11, 2024 को
12वाँ दिसम्बर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:05 ए एम से 09:09 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 10:26 पी एम
एकादशी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 11, 2024 को 03:42 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - दिसम्बर 12, 2024 को 01:09 ए एम बजे
मोक्षदा एकादशी पर बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Mokshada Ekadashi)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी जैसे पवित्र दिन पर बाल और नाखून कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु अप्रसन्न हो सकते हैं। पवित्र तिथियों पर इन कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह धन, समृद्धि, और ज्ञान के ह्रास का कारण बन सकता है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में भी उल्लेख है कि शुभ अवसरों पर बाल कटवाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए, मोक्षदा एकादशी जैसे पवित्र दिन पर इन गतिविधियों से बचना उचित है। बेहतर होगा कि ऐसे कार्य इन विशेष तिथियों से पहले ही पूरे कर लिए जाएं।
मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भक्ति और पूजा पर ध्यान केंद्रित करें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। यह न केवल पुण्य का कार्य है बल्कि आपकी आस्था को और भी मजबूत बनाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
