Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
Moles on Neck: गले के इस हिस्से में तिल वाले होते हैं सौभाग्यशाली, सामुद्रिक शास्त्र से जानें इससे जुड़े संकेत
Moles on Neck: हर व्यक्ति के शरीर पर तिल पाया जाता है, जो उसकी आदतों, स्वभाव, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के विभिन्न स्थानों पर तिल का होना शुभ और अशुभ संकेतों का प्रतीक हो सकता है। आज हम जानेंगे कि गले पर तिल होना किस संकेत की ओर इशारा करता है।
तिल न केवल सौंदर्य बढ़ाने का काम करता है, बल्कि इसे किस्मत से भी जोड़ा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में गले पर तिल के आधार पर व्यक्ति की आदतें, स्वभाव, और भाग्य के बारे में भी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं, गले पर तिल होना क्या संकेत देता है और इसके आधार पर जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।

गले पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के गले के चार इंच नीचे काला तिल होता है, उन्हें जीवन में मनचाहा पति मिलता है। शादी के बाद उनका जीवन सुखी और समृद्ध रहता है, लेकिन उन्हें जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे अपने निर्णयों में अडिग होती हैं, जिसके कारण उन्हें दूसरों से तालमेल बिठाने में कठिनाई होती है। ऐसे में उन्हें धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए, वरना वे खुद को अकेला महसूस कर सकती हैं।
गले के पीछे तिल -
जिन व्यक्तियों के गले के पीछे तिल होता है, उनकी आवाज मधुर होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग संगीत के क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं, लेकिन उनका स्वास्थ्य कमजोर रहता है, खासकर रीढ़ की हड्डी और अन्य शारीरिक दर्द से परेशान होते हैं।
गले के बीच में तिल -
गले के मध्य में तिल वाले व्यक्ति शांत, सरल और ईमानदार होते हैं। वे दूसरों की भलाई में विश्वास रखते हैं और झूठ नहीं बोलते। उनकी वाणी और कर्म से लोग प्रभावित होते हैं।
गले के ऊपरी हिस्से में तिल -
गले के ऊपरी हिस्से में तिल वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। ये लोग सोच-समझकर निर्णय लेते हैं और अपने फैसलों में दृढ़ रहते हैं। ये रिश्तों को दिल से निभाते हैं और परिवार को साथ लेकर चलते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications