Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Mahakumbh 2025: मुकेश अंबानी ने चार पीढ़ियों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई, यहां देखें कौन-कौन रहा मौजूद?
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने महाकुंभ में संगम स्नान किया। उनके साथ चार पीढ़ियां भी कुंभ नगरी पहुंचीं। मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोकिला बेन, बेटे-बहू आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका, साथ ही पोते-पोती पृथ्वी-वेदा भी प्रयागराज पहुंचे। स्नान के बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की उपस्थिति में मां गंगा की पूजा-अर्चना की। त्रिवेणी स्नान के बाद अंबानी परिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचा, जहां उन्होंने तीर्थयात्रियों को भोजन परोसा और मिठाई बांटी।

कुंभ में अन्न सेवा कर रही है रिलायंस इंडस्ट्रीज
रिलायंस इंडस्ट्रीज परमार्थ निकेतन आश्रम, शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा और प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट सहित प्रमुख आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर कुंभ में अन्न सेवा कर रही है। अंबानी परिवार ने बोट-चालकों को उनकी और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी वितरित किए।
मुकेश अंबानी, जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अंबानी परिवार देश के प्रमुख व्यवसायी परिवारों में से एक है और उनके सदस्य विभिन्न व्यावसायिक व परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं।
पोता-पोती भी आए नजर
इस दौरान लोगों का ध्यान श्लोका अंबानी पर गया, जिन्होंने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। हैंडवर्क वाले व्हाइट सूट में श्लोका प्रयागराज पहुंचीं और दोनों बच्चों को संभालती नजर आईं। बेटे पृथ्वी का हाथ थामे चलती श्लोका की गोद में बेटी वेदा थी। दोनों बच्चों ने भी संगम में डुबकी लगाई।



Click it and Unblock the Notifications