Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Vastu Tips: पत्नी को पति की किस तरफ सोना चाहिए? वास्तु में है इसका जवाब और कारण
Vastu ke anusar patni ko kis taraf sona chahiye: पति-पत्नी का रिश्ता जिंदगी के दो पहियों की तरह है। अगर दोनों मिलकर समझदारी और प्रेम से चलें, तो कोई भी समस्या छोटी लगने लगती है। लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातें रिश्ते में दरार डाल देती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष भी पति-पत्नी के संबंधों को प्रभावित कर सकता है। यहां हम सोने से जुड़े कुछ सरल वास्तु उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

1. बिस्तर किस दिशा में होना चाहिए?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी को अपने बिस्तर को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
- इस दिशा में सोने से रिश्तों में मधुरता आती है और शादीशुदा जीवन खुशहाल रहता है।
2. किस दिशा में पैर करके न सोएं?
- पूर्व दिशा की ओर पैर करके सोना अशुभ माना जाता है।
- यह दिशा सूर्य देव की मानी जाती है, और उनकी ओर पैर करना अनादर के रूप में देखा जाता है।
- पूर्व दिशा को छोड़कर आप किसी भी अन्य दिशा में पैर करके सो सकते हैं।
3. पत्नी का सोने का स्थान
- वास्तु के अनुसार, पत्नी को हमेशा पति के बायीं ओर सोना चाहिए।
- ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार और सामंजस्य बढ़ता है।
- इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- बिस्तर पर बेडशीट साफ-सुथरी और हल्के रंग की होनी चाहिए।
- कमरे में बहुत ज्यादा सामान जमा न करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- सोने से पहले मोबाइल या टीवी का उपयोग कम करें, ताकि आपसी बातचीत के लिए समय मिल सके।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications