Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pitru Paksha 2024: पूर्वज किसी बात से हैं नाराज तो कैसे पता करें?
Pitru Paksha 2024: हमें इस बात की कैसे जानकारी होगी कि हमारे पितृ देवता नाराज है या नहीं? ऐसे में हमें विभिन्न प्रकार से संकेत प्राप्त होते हैं जिनसे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपके पूर्वज आपसे नाराज है या नहीं-
सनातन धर्म में अपने पूर्वजों को बहुत ही हृदय से सम्मान दिया जाता है। कहा जाता है कि पितृ पक्ष में हमारे पितृ देवता स्वर्ग लोक से धरती लोक पर आते हैं और अपने बच्चों के संपूर्ण कष्टों को दूर कर देते है इसलिए सनातन धर्म में पूर्वजों को बहुत ही सम्मान दिया जाता है।

गलतियों से नाराज़
कई दफा देखा गया है कि हमारे पितृ देवता कुछ गलतियों से रुष्ट हो जाते हैं जिसका पता हमें बिलकुल भी नहीं लग पाता है। लेकिन कुछ समय के बाद उसका प्रभाव हमारे जीवन पर दिखने लगता है। ऐसे वक्त में परिवार पर संकट के बादल छाने लगते हैं और परिवार के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों की तरक्की पर लगाम लग जाती है।
कैसे जानें पितृ नाराज है या नहीं?
अगर आप इस बात को सोच रहे होंगे कि हमें जानकारी कैसी होगी कि हमारे पितृ देवता हमसे नाराज है या नहीं। तो ऐसे में आपको विभिन्न प्रकार के संकेत प्राप्त होते हैं जिनसे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपका पितृ देवता आपसे नाराज है या नहीं।
* घर में बदबू आना
अगर आपके घर बहुत ही स्वच्छ है लेकिन किसी न किसी प्रकार से आपके घर में अजीब सी दुर्गंध आ रही है। इसके साथ ही आपको जानकारी भी नहीं हो रही है कि यह दुर्गंध किस चीज की है तो आप निश्चित होकर समझ जाइए कि आपके पितृ देवता आपसे नाराज है।
* सपनों में पूर्वज देखना
यदि आप रोज स्वप्न में अपने पूर्वज को देख रहे हैं। वह आपको रोते हुए या फिर दुखी अवस्था में दिखाई दे रहे तो आप समझ जाइए कि आपका पितृ देवता आपसे किसी न किसी बात से रुष्ठ है।
* बहुत लंबे समय से आर्थिक तंगी
यदि आपके घर में बहुत ही लंबे अंतराल से आर्थिक संकट चल रहा है और लाख कोशिश के पश्चात भी वह तंगी या फिर कर्ज समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है तो आप इस बात को भली भाँति समझ जाइए कि आपके पितृ देवता किसी न किसी रूप से नाराज है और इसी कारण आपको तंग कर रहे हैं।
* किसी भी काम में सफलता न मिलना
यदि आप किसी भी कार्य को करने की कोशिश कर रहे हैं और संपूर्ण मेहनत और कोशिश के बावजूद भी आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तथा किसी ने किसी रूप से बाधा उत्पन्न हो रही है तो आप इस बात को समझ जाइए कि आपके पूर्वज इस काम को होने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आपके पूर्वज किसी न किसी कारण नाराज है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
