Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Viral Video: विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद जी के पास, महाराज ने बताया प्रेम भक्ति पाने का तरीका
Premanad ji Maharaj tells Anushka Sharma and Virat Kohli about prem bhakti: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1-3 से हराया, और कोहली का प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
पांच मैचों की इस सीरीज में विराट ने नौ पारियों में मात्र 190 रन बनाए, जिसमें पहला शतक छोड़कर बाकी प्रदर्शन फीका रहा। फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने उनके और कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की, यहां तक कि उनके संन्यास की मांग भी उठी।

परिवार संग वृंदावन पहुंचे कोहली
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद, टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज की तैयारी कर रही है। लेकिन विराट ने कुछ समय निकालकर अपने परिवार के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चे वामिका व अकाय भी मौजूद थे।
अनुष्का और विराट दोनों ही भगवान श्रीकृष्ण के गहरे भक्त हैं और अक्सर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह जोड़ा महाराज का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।
अनुष्का ने मांगी खास चीज
मुलाकात के दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा, "पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे। लेकिन जो लोग यहां बैठे थे, उन्होंने उन सवालों को पूछ लिया। इस बार जब हम यहां आने की बात कर रहे थे, तो मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी। अगले दिन जब मैं 'कांति वार्तालाप' खोलती, तो वही सवाल पूछे जा रहे होते। आप मुझे बस प्रेम भक्ति दे दीजिए।" इसके बारे में प्रेमानंद महाराज ने उन्हें नाम जप करने की सलाह दी है।
महाराज हुए भावुक
अनुष्का और विराट की भक्ति देखकर महाराज भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "इन लोगों का भगवान की ओर झुकाव देखकर मैं बेहद खुश हूं। इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद भगवान के प्रति समर्पित होना आसान नहीं है। मुझे लगता है कि अनुष्का की भक्ति का प्रभाव विराट पर भी पड़ेगा।"
विराट की आध्यात्मिक यात्रा
अनुष्का से शादी के बाद विराट कोहली के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। शादी से पहले विराट भगवान में ज्यादा विश्वास नहीं रखते थे, लेकिन अब वे धार्मिक स्थलों पर अक्सर देखे जाते हैं। वे अनुष्का के साथ कैंची धाम भी जा चुके हैं।
Virat Kohli और Anushka Sharma की पूज्य महाराज जी से क्या वार्ता हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/WyKxChE8mC
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) January 10, 2025
आगामी मुकाबलों की तैयारी में जुटेंगे कोहली
विराट कोहली अब 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज की तैयारी करेंगे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद भारतीय टीम 2025 की बहुप्रतीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी, जहां भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
