Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Putrada Ekadashi Ke Din Hair Cut: पौष माह की एकादशी पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Putrada Ekadashi Ke Din Hair Cut: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत रखने से संतान सुख और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पुत्रदा एकादशी पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है जिससे घर में आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। साथ ही उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मिलता है। कुछ कार्य हैं जिन्हें पुत्रदा एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए। इससे श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं। इन्ही में से एक काम है पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन बाल कटवाना।
पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि (Putrada Ekadashi 2025)
आरंभ: 9 जनवरी, दोपहर 12:22 बजे
समाप्ति: 10 जनवरी, रात्रि 10:19 बजे
मनाने का दिन: उदया तिथि के अनुसार पुत्रदा एकादशी 10 जनवरी को मनाई जाएगी।
पुत्रदा एकादशी पर बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Putrada Ekadashi)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुत्रदा एकादशी जैसे पवित्र दिन पर बाल और नाखून कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु अप्रसन्न हो सकते हैं। पवित्र तिथियों पर इन कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह धन, समृद्धि, और ज्ञान के ह्रास का कारण बन सकता है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में भी उल्लेख है कि शुभ अवसरों पर बाल कटवाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए, पुत्रदा एकादशी जैसे पवित्र दिन पर इन गतिविधियों से बचना उचित है। बेहतर होगा कि ऐसे कार्य इन विशेष तिथियों से पहले ही पूरे कर लिए जाएं।
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भक्ति और पूजा पर ध्यान केंद्रित करें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। यह न केवल पुण्य का कार्य है बल्कि आपकी आस्था को और भी मजबूत बनाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
