Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sawan Somwar 2024: सावन के पहले सोमवार पर बन रहा है पांच अद्भुत योग, भोलेनाथ की कृपा के लिए करें पूजन
Sawan Somwar 2024: इस वर्ष सावन का पवित्र महीना सोमवार दिन से प्रारंभ होगा और इस महीने का समापन भी सोमवार पर ही होगा। ऐसा संयोग 72 सालों के पश्चात बन रहा है। इस वर्ष सावन मात्र 29 दिनों का है जो 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार के शुभ दिन पर समाप्त होगा।
इस वर्ष सावन के पहले दिन ही सावन सोमवारी का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसा संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है जब सावन के पहले ही दिन सोमवारी व्रत रखकर भगवान की पूजा अर्चना करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आइये देखते हैं सावन सोमवार पर बन रहा विशेष योग।

सावन सोमवार पूजा और व्रत का महत्व
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक पूरे वर्ष शिव पूजा से जो पुण्य फल प्राप्त होता है, वह सिर्फ सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेल पत्री अर्पित करने से प्राप्त होता है। सावन सोमवारी का व्रत करने और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन में रोग, दोष, कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल की भी प्राप्ति होती है ।
सावन 2024 के पहले सोमवार पर बन रहे हैं यह शुभ योग
इस वर्ष सावन मास का प्रथम सोमवार 22 जुलाई को है। इस बार सावन के पहले सोमवार पर बेहद ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस बार पहले सोमवार पर एक या दो नहीं बल्कि पाँच अद्भुत योग बन रहे हैं जो इस सावन को बहुत ही खास बनाते हैं। इससे इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।
पहला योग तो यही है कि जिस दिन सावन प्रारंभ हो रहा है वह सावन का प्रथम सोमवार है। इस दिन शुरुआत श्रवण और घनिष्ठ योग से होगी जो हर कार्य की शुरुआत करने के लिए बेहतर एवं शुभ माना जाता है।
सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है।
इस दिन चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवे और पांचवें भाव में विद्यमान होने के कारण नवम् पंचम योग का निर्माण हो रहा है।
सावन के प्रथम सोमवार के दिन शनि के स्वराशी कुंभ में रहने की वजह से शश का निर्माण भी हो रहा है ।
वही सावन के प्रथम सोमवार पर संपूर्ण कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इन पाँच शुभ योग से देवाधिदेव भगवान महादेव की पूजा अर्चना की जाएगी।
जान लें सावन सोमवार की तिथियां
* प्रथम सोमवार 22 जुलाई 2024
* द्वितीय सोमवार 29 जुलाई 2024
* तृतीया सोमवार 5 अगस्त 2024
* चतुर्थ सोमवार 12 अगस्त 2024
* पंचम सोमवार 19 अगस्त 2024
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
