Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sawan 2024 Rules: श्रावण माह में भूलकर भी शिवजी को अर्पित न करें ये चीजें
Sawan 2024 Rules: सावन माह को सनातन धर्म में सबसे पवित्र महीने का दर्जा दिया जाता है। इस वर्ष का सावन 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। यह पवित्र महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
सावन में शिवजी को अर्पित की जाती है यह चीज़ें
सावन के पवित्र महीने में सभी श्रद्धालु जन भगवान शिव शंकर जी को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय करते हैं। शिवजी की पूजा करते समय गन्ने का रस, बेलपत्र, इलायची, लौंग, गंगाजल इत्यादि अर्पित किया जाता है।

सावन में शिवजी को न अर्पित करें ये चीजें
कुछ ऐसी मुख्य बातें बताई गई है जिनके अनुसार सावन में कुछ चीज़ें बिल्कुल भी अर्पित नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से पूजा से कभी शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाता। इसके साथ ही भगवान रुष्ट हो जाते हैं।
केतकी और कमल के फूल न अर्पित करें
सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव जी को केकती और कमल का फूल बिल्कुल भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इन फूलों को चढ़ाने से शिवाजी नाराज हो जाते हैं।
हल्दी न करें अर्पित
भगवान भोलेनाथ को हल्दी भी पसंद नहीं है। इसे अर्पित बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह बहुत ही अशुभ माना जाता है और इससे भगवान शिव की नाराज़गी झेलने पड़ सकती है।
न चढ़ाएँ नारियल
नारियल माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु नारायण से भी इसका मुख्य संबंध माना जाता है इसलिए भगवान भोलेनाथ को नारियल अर्पित नहीं करना चाहिए।
रोली और सिंदूर न करें अर्पित
भगवान भोलेनाथ को रोली और सिंदूर बिल्कुल भी अर्पित नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सुहाग और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। भगवान भोलेनाथ को स्त्री के सुहाग से संबंधित कुछ भी सामग्री अर्पित नहीं करनी चाहिए।
तुलसी के पत्ते न करें अर्पित
भगवान महादेव की पूजा के दौरान तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शिवजी रुष्ठ हो जाते हैं और जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications