Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
Sawan Me Hair Cut: सावन में बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Sawan Me Hair Cut: सनातन धर्म में सावन का बेहद खास महत्व है। महादेव के भक्तों के लिए इससे पावन महीना कोई और नहीं है। धार्मिक दृष्टि से यह माह बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण है।
इस माह खासतौर से सावन सोमवार को भगवान शिव के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए पूजा, अर्चना, उपाय और व्रत करते हैं। भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है। मंदिरों की छटा भी देखने लायक होती है। पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है।
ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन माह सबसे उत्तम है। भगवान शिव की पूजा के अतिरिक्त साधकों को सावन में कुछ नियमों का पालन करने और काम करने की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि सावन माह में बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।

सावन 2024 की तिथि (Sawan 2024 Date)
सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो गया है। यह पवित्र महीना 19 अगस्त को समाप्त होगा।
सावन का पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई, 2024
सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई, 2024
सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त, 2024
सावन का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त, 2024
सावन का पांचवां सोमवार व्रत - 19 अगस्त, 2024
सावन महीने में बाल कटवाना सही या गलत?
जानकारों की मानें तो सावन के पावन माह में बाल कटवाने से माता पार्वती के साथ साथ भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ अवसर पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। भलाई इसी में है कि सावन माह में बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ महादेव और देवी पार्वती की पूजा करें ताकि घर और जीवन में शुभता व खुशहाली बनी रहे।
हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो सावन महीने में व्रत नहीं करते हैं लेकिन इस माह से जुड़े नियमों का पालन करते हैं। आप अपनी आस्था के अनुसार शिव के प्रिय इस महीने में नियमों को मान सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
